नई दिल्ली। सीबीएसई ने 10वी और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
वहीं, 10वीं की 15 फरवरी से 18 मार्च तक हुई थी। सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों का दबदबा रहा है।
12वीं कक्षा की बात करें तो 91.64 लड़कियां और 85.70 फीसदी लड़के पास हुए हैं। इस बार लड़कियों ने लड़कों की अपेक्षा 5.94 फीसदी अधिक अच्छा प्रदर्शन किया है।
यानी लड़कियों की पास प्रतिशतता लड़कों के मुकाबले 5.94 फीसदी अधिक रही है। वहीं, 2024 में 91.52 लड़कियां और 85.12 फीसदी लड़के पास हुए थे।
12वीं के रिजल्ट की पास प्रतिशतता में पिछले साल की अपेक्षा इस बार 0.41 फीसदी वृद्धि हुई है। 2024 में 12वीं का रिजल्ट 87.98 फीसदी रहा था। इस बार 88.39 फीसदी है।
10वीं की बात करें तो इस बार 10वीं की पास प्रतिशतता में 0.06 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। 2024 में 93.60 और इस बार 93.66 प्रतिशत रहा है। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 2.37 फीसदी अधिक रहा है। 10वीं के रिजल्ट में इस बार 95 फीसदी लड़कियां तो 92.63 फीसदी लड़के पास हुए हैं। 2024 में 94.75 लड़कियां और 92.71 फीसदी लड़के पास हुए थे।