ऋषि महाजन/नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर के तहत बदुही पंचायत में जंगल में दिखे तीन संदिग्ध पंजाब के मजदूर निकले। रास्ता भटक जाने के कारण जंगल के रास्ते पंचायत क्षेत्र में पहुंच गए थे। बता दें कि एक परिवार की महिलाओं ने जंगल में तीन वोगों को देखा। महिलाएं उनकी वेषभूषा देखकर डर गईं।
उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तीनों को पुलिस ने खोज निकाला। जांच करने पर पता चला कि तीनों पंजाब से मजदूरी के लिए हिमाचल आए थे और रास्ता भटक गए थे।
डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि जिन महिलाओं ने संदिग्धों को देखा, उन्होंने दूरी और दोपहर का समय होने के कारण उनका चेहरा नहीं पहचाना। वेशभूषा देखकर डर गईं। घर के लोगों और पंचायत प्रधान को बताया। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीमें बनाकर इलाके में भेजीं। पकड़े गए तीनों लोगों के आधार कार्ड चेक किए गए। सभी पंजाब के मजदूर निकले।