Breaking News

  • कांगड़ा घाटी ट्रैक : नैरो गेज पर ट्रेनों की आवाजाही बंद, ब्रॉड गेज की DPR को मिली स्वीकृति
  • कांगड़ा : रानीताल बाथू पुल के पास भारी बारिश से भूस्खलन, NHAI सड़क जलमग्न
  • बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी : ICICI Bank में रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर भर्ती, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • कुल्लू : मणिकर्ण-बरशैणी सड़क पर घटीगढ़ प्वाइंट के पास भारी भूस्खलन, मार्ग पूरी तरह बंद
  • ITBP और किनफेड के बीच पहाड़ी भेड़ और बकरी के मांस की आपूर्ति के लिए MOU साइन
  • कांगड़ा : पंचायत प्रधान से मारपीट करने वाला चिट्टा तस्कर ब्रजेश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
  • मंडी : औट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से उगाए 3.11 लाख भांग के पौधे नष्ट
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : इन अभ्यर्थियों को दोबारा करना होगा आवेदन-कर सकते हैं ऑनलाइन
  • सोलन : अर्की-शालाघाट सड़क पर पुल के पास भारी भूस्खलन, मार्ग पूरी तरह बंद
  • टिक्करगल्ला के पास नूरपुर-सांझी नाला-लाहड़ू मार्ग पर यातायात बहाल

मंडी : घर में आता पतला दूध देखकर ठानी, कून की सकीना ठाकुर उसे पूरा करके ही मानी

ewn24 news choice of himachal 11 May,2025 12:57 pm



    दुग्ध उत्पादन में प्रति माह कमा रहीं सवा लाख रुपए


    मंडी। घर में रोज आने वाले दूध से पैदा हुई एक सोच आज हकीकत बनकर सामने आई है। यहां तक कि आर्थिक चुनौतियां और घर-परिवार से लेकर गांव चौबारे तक मिलने वाले ताने भी हिम्मत को तोड़ नहीं पाए। जी हां हम बात कर रहे हैं मंडी जिला के कोटली उपमंडल के तुंगल क्षेत्र के कून गांव की सकीना ठाकुर की। 




    हिमाचल : शाहपुर के सूबेदार मेजर पवन कुमार राजौरी में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद



    सकीना ठाकुर ने जिम, मॉडलिंग व बॉक्सिंग में करियर बनाने के सपने और नौकरी को दरकिनार कर दुग्ध उत्पादन में कुछ करने की ठानी और एक नया इतिहास रच दिया।  सकीना ठाकुर प्रतिमाह लगभग सवा लाख रुपए की आमदनी कमा रही हैं। 



    जम्मू-कश्मीर से कल सकुशल घर पहुंचेंगे 40 हिमाचली छात्र, सीएम का जताया आभार 




    बता दें कि एक साधारण परिवार में जन्मीं सकीना ठाकुर की बचपन से ही उद्यमी सोच रही है। कोट के सरकारी स्कूल से शुरुआती शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत मंडी शहर में उच्च शिक्षा के लिए चली आईं। यहां राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज से उन्होंने इतिहास विषय में एमए की उपाधि प्राप्त की। 

    वह बताती हैं कि मंडी में घर पर जो दूध आता, वह काफी पतला व निम्न गुणवत्ता का था। वहीं से उन्हें विचार आया कि वे किस तरह लोगों को उच्च गुणवत्ता का दूध उपलब्ध करवा सकती हैं। हालांकि जिम, मॉडलिंग व बॉक्सिंग में करियर बनाने के सपने भी मन में हुलारे मार रहे थे। मगर, परिवार सरकारी नौकरी के लिए दबाव डाल रहा था। इन तमाम विरोधाभासों के बीच सकीना ने कुछ समय स्वास्थ्य विभाग की परियोजना में सर्वेक्षणकर्ता के रूप में भी कार्य किया।



    पठानकोट बस अड्डा बंद, जसूर तक आएंगी लंबे रूट की HRTC बसें, मिलेगी शटल सुविधा




    वह बताती हैं कि इस नौकरी से संचित धन से उन्होंने दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में निवेश करने का मन बना लिया। शुरुआत बेहद चुनौतीपूर्ण रही, क्योंकि घर-परिवार से लेकर गांव-चौबारे तक हर जगह सहयोग की अपेक्षा ताने ही अधिक मिल रहे थे। एक शिक्षित लड़की कैसे गाय-गोबर का काम करेगी, इस तरह के उलाहने उन्हें परेशान तो करते, मगर लक्ष्य पर केंद्रित रहकर ऐसी सोच को गलत साबित करने का जरिया भी बन रहे थे।

    दुग्ध उत्पादन में आगे बढ़ने का हौसला उन्हें पड़ोसी गांव भरगांव की चिंता देवी ने दिया। यू-ट्यूब से भी डेयरी क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद पंजाब में बठिंडा के समीप गुरविंदर डेयरी फार्म से होलस्टीन फ्रिजियन (एचएफ) नस्ल की गाय खरीदी। यूरोपियन नस्ल की इन गाय के दूध में प्रोटीन व मक्खन भरपूर मात्रा में होता है। अलग-अलग जलवायु में अनुकूलनशीलता और उत्पादकता में भी यह नस्ल बेहतर होती है।




    IPL 2025 : दोबारा शुरुआत को लेकर जल्द ऐलान कर सकता है BCCI  




    डेयरी व्यवसाय में पूंजी जुटाने के लिए भी सकीना ने कई माध्यम अपनाए। हाथ में मात्र सवा लाख रुपए के करीब ही बचत थी, मगर हौसला पहाड़ों से भी ऊंचा। ऐसे में ग्रामीण बैंक से लगभग दो लाख रुपए का ऋण लिया और जुलाई, 2024 में सकीना डेयरी फार्म की शुरुआत कर दी। अब मां रमा देवी व भाई-बहन का साथ भी मिला।

    प्रदेश सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादन को निरंतर प्रोत्साहन से भी सकीना जैसे युवा उद्यमियों को काफी संबल मिला है। सकीना बताती हैं कि नवंबर, 2024 में उनके गांव में द कून महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का कार्यालय खुला और यहां हिमाचल प्रदेश राज्य दुग्ध उत्पादक प्रसंघ की ओर से तमाम सुविधाएं एवं उपकरण इत्यादि उपलब्ध करवाए गए। यहां दो क्विंटल क्षमता का बल्क मिल्क कूलर, एसएनएफ एनालाइजर, अल्ट्रासोनिक स्टरर, कंप्यूटर इत्यादि स्थापित हैं। सकीना यहां दुग्ध प्रापण का कार्य देख रही हैं।




    जम्मू-कश्मीर से कल सकुशल घर पहुंचेंगे 40 हिमाचली छात्र, सीएम का जताया आभार  




    वर्तमान में सकीना अपने फार्म से लगभग 112 लीटर (1.12 क्विंटल) दूध प्रतिदिन प्राप्त कर रही हैं। फार्म में वह एचएफ नस्ल की 14 गाएं पाल रही हैं। लगभग साढ़े चार लाख रुपए की लागत से एक आधुनिक शेड का भी निर्माण किया है। पशु चारा स्थानीय स्तर के साथ ही पंजाब से भी ला रही हैं। 


    मिल्किंग मशीन व चारा कटर पर करीब 50 हजार रुपए निवेश किए हैं। गोबर खाद के रूप में उपयोग हो रहा है। फार्म में एक व्यक्ति को रोजगार भी दिया है। बतौर सकीना उन्हें प्रतिमाह लगभग सवा लाख रुपए तक आय हो रही है। उनकी सोसायटी से कून के अलावा कोट, लंबीधार, द्रुब्बल, त्रैहड़, माहन इत्यादि गांवों के लगभग 70 परिवार जुड़ चुके हैं। इन्हें मिलाकर सहकारी समिति की आय दो लाख रुपए प्रतिमाह तक पहुंच रही है।



    हिमाचल : ब्लैक आउट के समय सभी बत्तियां बुझा दें, हॉर्न का न करें प्रयोग 




    राज्य सरकार द्वारा दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी से यहां किसानों की आय भी बढ़ी है और हौसला भी। बकौल सकीना उन्हें दूध की गुणवत्ता के अनुरूप 41 से 44 रुपए प्रति लीटर का दाम मिल रहा है। इस साल गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 51 रुपए करने के लिए सकीना ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है।

    ग्राम पंचायत उपप्रधान विजय कुमार ने कहा कि सकीना ठाकुर समाज के लिए एक उदाहरण हैं। इस युवा उद्यमी ने साबित किया है कि कोई भी कार्य छोटा-बड़ा अथवा कठिन नहीं होता। ग्रामीण स्तर तक दुग्ध समितियां स्थापित करने के लिए उन्होंने राज्य सरकार का भी आभार जताया है।


    हिमाचल से जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 


    नूरपुर : माजरा में मिले ड्रोन के टुकड़े, सुजंता जौंटा में मिसाइल जैसा लोहे का टुकड़ा



    हिमाचल कैबिनेट : घरेलू सहायिका और उनकी बेटियों को मिलेंगे 1500 रुपए



    गंगथ में गिरा बमनुमा मिसाइल का टुकड़ा, सड़क पर पड़ गया गड्ढा  



    Job Alert : हमीरपुर में 10वीं फेल के लिए भी नौकरी का मौका, होंगे साक्षात्कार




    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती-6 जून लास्ट डेट



    HP Police Service के भरे जाएंगे दो पद, डिटेल में जानने को पढ़ें खबर



    हिमाचल कैबिनेट के फैसले : चिकित्सा अधिकारियों के भरे जाएंगे 81 पद


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather