Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

मंडी: वन खेलकूद प्रतियोगिता, किसका रहा दबदबा-जानने को पढ़ें खबर

ewn24news choice of himachal 29 Nov,2022 11:45 pm

    100 मीटर दौड़ में पुरुष वैटरन में धर्मशाला सर्कल से मनीष प्रथम

    मंडी। राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन 100 मीटर दौड़ में पुरुष वैटरन में धर्मशाला सर्कल से मनीष प्रथम, डायरेक्शन ऑफिस शिमला से नरेश द्वितीय तथा हमीरपुर सर्कल से रविन्द्र तृतीय स्थान पर रहे हैं। ऊंची कूद प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग ओपन में चंबा से रोहित कुमार प्रथम, रामपुर से बॅावी मैहता द्वितीय तथा धर्मशाला से मनीष तृतीय स्थान पर रहे हैं। भाला फेंक प्रतियोगिता में महिला ओपन में मंडी सर्कल से प्रिया ठाकुर प्रथम, एचपीएसएफडीसी(कॉरपोरेशन) से मनीषा द्वितीय और हमीरपुर से बबीता ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे।

    हिमाचल में सुर्खियां बना यूजी परीक्षा परिणाम, सदमे में छात्र- अभिभावक चिंतित


    भाला फेंक पुरुष ओपन में कुल्लू सर्कल से तेज सिंह प्रथम, सोलन सर्कल से केबल द्वितीय तथा हमीरपुर सर्कल से नरेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष वैटरन में वाईल्ड लाइफ विंग से मिलाप भंडारी प्रथम, मंडी सर्कल से कमल सिंह द्वितीय तथा चंबा सर्कल से राजीव मल्होत्रा तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में पुरुष वैटरन में हमीरपुर सर्कल से सुरेश कुमार प्रथम, चंबा सर्कल से सुरेश  द्वितीय तथा चंबा सर्कल से राजीव तृतीय स्थान पर रहे।



    पुरुष सीनियर वैटरन में कुल्लू सर्कल से भूपेन्द्रपाल प्रथम, सोलन सर्कल से बाबूराम द्वितीय तथा एचपीएसएफडीसी (लिमिटेड) से प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे।  महिला ओपन में नाहन सर्कल से मनीषा ठाकुर प्रथम, मंडी सर्कल से धर्मा देवी द्वितीय तथा एचपीएसएफडीसी (लिमिटेड) से महिमा ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे।


    400 इन टू 100 मीटर रिले में पुरुष ओपन में हमीरपुर सर्कल से अंकुर शर्मा, नरेश, नरेश, राहुल प्रथम स्थान, चम्बा सर्कल से विनोद, विनय, धीरज, हरीश द्वितीय स्थान तथा धर्मशाला सर्कल से प्रदीप, रजत, सौरव, अर्पित तृतीय स्थान पर रहे।  महिला ओपन में बिलासपुर सर्कल से अनु ठाकुर, खुशबू, पुनम, रजनी प्रथम स्थान, हमीरपुर सर्कल से अंकिता, आरती, पूजा, सोमा द्वितीय स्थान तथा शिमला सर्कल से ज्योति, मनीषा, अर्चना तथा हिन्द प्रिया तृतीय स्थान पर रहे हैं।



    ट्रिपल कूद पुरुष ओपन में चंबा से धीरज कुमार प्रथम, नाहन से जतीन देव द्वितीय, हमीरपुर से अंकुर शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट पुरुष वैटरन में रामपुर से कुन्दन नेगी प्रथम, वाईल्ड लाइफ विंग से देवी राम द्वितीय तथा मंडी से भूपेश राणा तृतीय स्थान पर रहे। शॅाटपुट महिला ओपन में शिमला से संतोषी प्रथम, सोलन से विशाखा मैहता द्वितीय तथा एचपीएसएफडीसी से मनीषा तृतीय स्थान पर रहे।



    शॉटपुट पुरुष ओपन में सोलन सर्कल से सन्नी कुमार प्रथम, मंडी सर्कल से कश्मीर द्वितीय तथा कुल्लू सर्कल से अक्षय राणा तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद महिला ओपन में धर्मशाला सर्कल से तलवी प्रथम, बिलासपुर सर्कल से खुशबू द्वितीय तथा सोलन सर्कल से दिशा तृतीय स्थान पर रहे है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather