Breaking News

  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर
  • पालमपुर में फिर आई सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, इस बार भरे जाएंगे 120 पद
  • ITI मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव : 26,500 रुपए तक वेतन के साथ मिलेगी कई सुविधाएं
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के पदों पर भर्ती, घुमारवीं में 17 को इंटरव्यू
  • HPRCA : अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
  • कांगड़ा जिला के लिए फिर आ गई सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती
  • सरकाघाट छात्रा हत्याकांड : आरोपी अस्पताल में भर्ती, जांच में हुए कई खुलासे
  • CBSE : 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां चेक कर सकते हैं अपना परिणाम

हमीरपुर : तीन साल की मासूम को कुत्तों ने नोचा, मां-बाप के सामने तोड़ा दम

ewn24news choice of himachal 25 Nov,2022 11:51 pm

    दिल दहला देने वाली घटना से हमीरपुर शहर में हड़कंप

    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में दुखद हादसा पेश आया है। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 8 नया नगर में तीन साल की बच्ची को लावारिस कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। दिल दहला देने वाली इस घटना से हमीरपुर शहर में हड़कंप है और बच्ची के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि कुत्तों ने मासूम को इतनी बुरी तरह से नोचा कि उसके शरीर की हड्डियां तक निकल गई थी।

    जानकारी के अनुसार माखन लाल निवासी होशियारपुर हमीरपुर शहर में सफाई का कार्य करता है। उसका एक बेटा और बेटी है। वह नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नं 8 नया नगर, हमीर हास्पिटल के सामने एक झुग्गी में रह रहा है। गुरुवार रात बच्ची झुग्गी से पिछली तरफ शौच के लिए गई थी। बच्ची के परिजन भी झुग्गी में ही मौजूद थे। इसी दौरान अचानक कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया।

    बच्ची की आवाज सुनकर घरवाले दौड़े तो देखा बच्ची को कुत्ते नोच रहे थे। परिजन की आंखों के सामने चार से पांच कुत्तों का झुंड बच्चे को नोचते हुए घर से लगभग 100 मीटर दूर झाड़ियों में ले गए। उन्होंने किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया लेकिन तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लाया गया है।

    बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कई बार यहां पर रहने वाले बच्चों पर ये कुत्ते हमला कर चुके हैं। कुत्तों के हमलों में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले कई बच्चे घायल हो चुके हैं।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather