Breaking News

  • हिमाचल के बिलासपुर जिले में मेरे शहर के 100 रत्न प्रोग्राम हुआ लॉन्च
  • राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में स्वावलंबन की मिसाल बने दिव्यांग, लगाया विशेष स्टाल
  • HPPCL जीएम विमल नेगी मामला : डायरेक्टर इलेक्ट्रिकल देश राज सस्पेंड
  • मंडी : मरोली टनल में हुड़दंग मचाने वाले युवकों की हुई पहचान, होगी सख्त कार्रवाई
  • हमीरपुर : JEE, नीट और SSB की निशुल्क कोचिंग के लिए करें संपर्क
  • मंडी : अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल व ट्रेडमैन का रिजल्ट घोषित
  • HPPCL जीएम विमल नेगी मामला : MD मीणा और डायरेक्टर इलेक्ट्रिकल हटाए
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ये फाइनल रिजल्ट किया घोषित-जानें
  • हमीरपुर : भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती
  • हरिपुर : दी भटोली फकोरियां कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न

सोलन: घर लौटी पहाड़ की बेटी बलजीत कौर, मां के छलके आंसू, क्या बोलीं-पढ़ें खबर

ewn24news choice of himachal 30 Apr,2023 3:55 am

    दिल्ली से शनिवार को सीधे सोलन के एक निजी होटल पहुंचीं

    सोलन। मौत को मात देने वाली पहाड़ की बेटी पर्वतारोही बलजीत कौर घर पहुंची। बेटी को देखकर मां शांति देवी की आंखें भर आईं। मां ने अपनी बहादुर बेटी को गले लगाया। पर्वतारोही बलजीत कौर दिल्ली से शनिवार को सीधे सोलन के एक निजी होटल पहुंचीं। जहां पर उनकी माता शांति देवी और अन्य परिजन पहले से मौजूद थे। इस मौके विभिन्न संस्थाओं ने बलजीत कौर को सम्मानित भी किया।
    हिमाचल: पेंशन से छेड़छाड़ किए बिना बहाल हों करुणामूलक नौकरियां

    मीडिया से बातचीत में बलजीत कौर ने कहा कि ट्रैकिंग एजेंसी की लापरवाही से ही उनके साथ हादसा हुआ। बीते 16 अप्रैल को वह नेपाल की अन्नपूर्णा पहाड़ी के लिए रवाना हुई थीं। 17 अप्रैल को उसके साथ मौजूद शेरपा बीच रास्ते में छोड़कर चला गया। कुछ दूरी पर जाने के बाद एक अन्य शेरपा कंपनी द्वारा भेजा गया।

    करीब 36 घंटे का सफर तय करने के बाद 17 अप्रैल को शाम 6 बजे वह माउंट अन्नपूर्णा पर पहुंचीं। वह और उनके साथ शेरपा दोनों थके हुए थे। शेरपा दो दिन पहले ही एक अन्य चोटी पर जाकर आया था। अन्नपूर्णा पहाड़ी से लौटते वक्त भी वह थकी हुईं महसूस कर रही थीं। शेरपा एक अन्य पर्वतारोही की सहायता के लिए चला गया।
    हिमाचल: रोजगार का बड़ा मौका, भरे जाएंगे 250 पद-ऊना में होंगे इंटरव्यू

    वह अकेली चलती रहीं। 10 मीटर चलने के बाद वह आराम करती। इसके बाद फिर सफर शुरू करतीं। बलजीत ने कहा कि तेज बर्फीला तूफान चल रहा था। थकान की वजह से देर रात नींद आ गई।

    18 अप्रैल की सुबह उनकी नींद खुली। उस वक्त करीब आठ बजे थे। वह वहां पर अकेली थीं। उन्होंने सुरक्षा रस्सी को नहीं छोड़ा था। सुरक्षा रस्सी के सहारे आगे बढ़ती रहीं।
    अपने मोबाइल के एप से रेस्क्यू टीम से सहायता लेने को सैटेलाइट सिग्नल भेजा। करीब पांच घंटे बाद रेस्क्यू दल उनके पास पहुंचा। उस वक्त दोपहर के करीब 1 बजे थे।

    वह 48 घंटे तक बर्फ में रहीं। जो प्रशिक्षण प्राप्त किया था, वह इस खतरे के बीच काम आया। इसी वजह से वह आज जिंदा हैं। बलजीत ने कहा कि वह भविष्य में भी इस प्रकार की यात्राएं जारी रखेंगी। पर अभी कुछ माह आराम करेंगी।







Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather