शिमला। हिमाचल प्रदेश में कार्यरत 1,86,436 नियमित अधिकारी और कर्मचारियों में से 1,17,521 अधिकारियों और कर्मचारियों ने एनपीएस (NPS) से ओपीएस (OPS) में आने का विकल्प दिया है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुहैया करवाई है।
जानकारी दी है कि वर्तमान समय प्रदेश में कुल 1,86,436 नियमित अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें 1,17,521 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एनपीएस से ओपीएस में आने का विकल्प दिया है और इस समय सभी विभागों में ओपीएस लागू है। प्रदेश के सभी निगम, स्वतंत्र निकाय है और इनके कर्मचारियों पर सरकारी नियम दिशा निर्देश स्वत: लागू नहीं होते हैं।
पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की कोई देनदारी बकाया नहीं है। पुरानी पेंशन योजना को लागू करने पर कुल 1,17,521 कर्मचारियों ने ओपीएस का विकल्प दिया है और 12806 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए।