शिमला। हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा-2024 दो मार्च 2025 को आयोजित की गई थी। इसके अलावा 15 मार्च 2025 के प्रेस नोट द्वारा अधिसूचित हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 के प्रत्येक पेपर का समय संशोधित किया गया है।
सिविल लॉ एक का पेपर 30 मार्च को होगा। सिविल लॉ दो का 31 मार्च, क्रिमिनल लॉ का 1 अप्रैल, अंग्रेजी कंपोजिशन का 2 अप्रैल और हिंदी भाषा का 3 अप्रैल, 2025 को होगा। पेपर का समय सुबह 11 बजे से 2 बजे तक होगा। हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 के लिए योग्य उम्मीदवारों के ई-प्रवेश पत्र यथासमय आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।