Breaking News

  • हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आउट
  • रजोल से सारांश सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • HPPSC : जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पेपर-II का सिलेबस जारी
  • हिमाचल बजट : पंचायत सचिव के 853 तो तकनीकी सहायक के 219 पदों पर होगी भर्ती
  • हिमाचल बजट : आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, एसएमसी शिक्षकों सहित इनका बढ़ा मानदेय
  • हिमाचल बजट : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर को 3 फीसदी डीए का ऐलान
  • हिमाचल बजट : 1000 रोगी मित्रों की होगी नियुक्ति, 15000 रुपए मिलेगा मानदेय
  • हिमाचल बजट : शहरी निकाय प्रतिनिधियों का भी बढ़ा मानदेय, अब इतना मिलेगा
  • हिमाचल बजट : महिलाओं को 1500 रुपए सम्मान निधि को लेकर बड़ी अपडेट
  • हिमाचल बजट : वर्ष 2025-26 से सरकारी स्कूलों में डिजिटल हाजिरी होगी शुरू

परमार बोले-पूर्व सीएम पर टिप्पणी कर विस अध्यक्ष ने उड़ाई आसन की धज्जियां

ewn24news choice of himachal 09 Mar,2023 11:10 pm

    शिमला। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय होली समारोह सुजानपुर के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की उपस्थिति से हमें आपत्ति नहीं, पर जिस प्रकार से उन्होंने वहां अपना वक्तव्य रखा वो एक विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा में नहीं है। जिस प्रकार से उन्होंने बातचीत करते हुए एक कांग्रेस के प्रवक्ता की भूमिका निभाई उससे विधानसभा अध्यक्ष के आसन की धज्जियां उड़ गई हैं।

    सिरमौर : SUV ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, 2 की मौत-2 घायल

    उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को पता होना चाहिए कि यह पद एक राजनीतिक व्यवस्था नहीं है परंतु एक संवैधानिक व्यवस्था है। जिस प्रकार से उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊपर टिप्पणी की वह पूर्ण रूप से दिखाता है कि वह एक राजनीतिक प्रवक्ता की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं । विपिन सिंह ने कहा कि  परमार ऐसा नहीं होना चाहिए और इस प्रकार की वाणी दुर्भाग्यपूर्ण है।  एक विधानसभा अध्यक्ष का कार्य पूरे सदन को साथ चलाना होता है ना केवल सत्ता का पक्ष रखना। सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के सहयोग को लेते हुए उनको पूरा सदन चलाना होता है।

    परमार ने कहा की विधानसभा अध्यक्ष ने जिस प्रकार से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बारे में कहा कि पिछले 2 महीने में उन्होंने प्रदेश में अनेकों नई योजनाएं चला दी है और भाजपा के 10 विधायक कांग्रेस के संपर्क में है। यह विधानसभा अध्यक्ष के संवैधानिक पद को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने अपने वाक्य में भाजपा पर आरोप भी लगाए और छींटाकशी भी की, यह विधानसभा, अध्यक्ष पद के खिलाफ है।
    ‘पप्पू पेजर’ से ‘कैलेंडर’ तक …. बेहद यादगार रहा सतीश कौशिक का सफर

    परमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा को विधानसभा चुनावों में भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है और अगर मत प्रतिशत की तुलना की जाए तो कांग्रेस केवल 0.9% वोटों से जीती है। उन्होंने कहा कि कुलदीप पठानिया अभी नए-नए विधानसभा के अध्यक्ष बने हैं और लगता है कि वह विधानसभा के नियमों से परिचित नहीं है।

    हमारी हिमाचल विधानसभा की परंपरा सराहनीय रही है, हमारी विधानसभा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जानी गई है और हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष की अहम भूमिका रहती है। हम चाहते हैं कि कुलदीप पठानिया विधानसभा अध्यक्ष के रूप में विधानसभा का संचालन ठीक से करें और अगर वह एक प्रवक्ता की भूमिका में रहना चाहते हैं तो हम विधानसभा अध्यक्ष का घेराव उनके चेंबर के बाहर करेंगे क्योंकि हम इस पद्धति के खिलाफ हैं।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather