Breaking News

  • हिमाचल में विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक मिलेंगी 1000 रुपये पॉकेट मनी
  • हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते की किस्त को लेकर बड़ी अपडेट
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • शिमला के एक होटल में भरे जाएंगे कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पद, इस दिन इंटरव्यू
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी, कांगड़ा में होंगे इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना जाना फ्री
  • एचपी स्टेट सीनियर वूमेन चेस चैंपियनशिप-2026 में हमीरपुर की स्निग्धा शर्मा विजेता, चंबा में हुई स्पर्धा
  • HPBOSE का कड़ा रुख : D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर
  • मंडी में HRTC की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक बसों से 24 दिन में 19 लाख से अधिक का मुनाफा
  • हिमाचल में भ्रष्टाचार पर कसी नकेल, 3 हजार करोड़ की बचत-सीएम सुक्खू ने दी जानकारी
  • बिना मान्यता 9वीं से 12वीं की कक्षाएं चलाने वाले निजी स्कूलों को शिक्षा बोर्ड की दो टूक, 2027-28 का शेड्यूल किया जारी

शिमला के एक होटल में भरे जाएंगे कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पद, इस दिन इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 21 Sep,2026 5:25 pm





    रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य



    शिमला।
    कुक हेल्पर और स्टीवर्ड की नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 24 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटरव्यू प्रातः 11 बजे त्रिमूर्ति पाइन वैली होटल, नालदेहरा, शिमला में कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के एक-एक पद के लिए आयोजित किया जाएगा।


    दुबई में वेयर हाउस की नौकरी, कांगड़ा में होंगे इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना जाना फ्री 



    जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि त्रिमूर्ति पाइन वैली होटल, नालदेहरा, शिमला में कुक हेल्पर के लिए 10वीं/12वीं पास तथा स्टीवर्ड के लिए 10वीं/12वीं पास उम्मीदवार पात्र होंगे। दोनों पदों के लिए आयु सीमा 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है तथा केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। 

    कुक हेल्पर पद के लिए 13,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ भोजन एवं आवास तथा स्टीवर्ड पद के लिए 12,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ भोजन एवं आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी।



    HPBOSE का कड़ा रुख : D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर 



    उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे संबंधित वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।



    मंडी में HRTC की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक बसों से 24 दिन में 19 लाख से अधिक का मुनाफा


     उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज एवं बायोडाटा सहित निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार मोबाइल नंबर 9816478021 पर संपर्क कर सकते हैं।

    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 












Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather