Breaking News

  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली

दुबई, मॉरीशस और कुवैत में नौकरी पाने का बड़ा मौका : 25 सितंबर को सुंदरनगर में इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 24 Sep,2026 8:13 am


    सुंदरनगर। विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। आगामी 25 सितंबर 2026 को मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित ग्रीन वैली, चामुखा में एक भव्य विदेश रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को विभिन्न देशों में रोजगार पाने का बेहतरीन मौका मिलेगा।

    पीएनएस वीजा सर्विसेज (PNS Visa Services) की ओर से पुरुष उम्मीदवारों के लिए विदेशों में रोजगार के कई शानदार अवसर लाए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कंपनी संयुक्त अरब अमीरात, दुबई, मॉरीशस और कुवैत जैसे देशों के लिए बड़े पैमाने पर युवाओं का चयन करने जा रही है। 

    विभिन्न श्रेणियों के तहत निर्धारित किए गए इन पदों में सिक्योरिटी गार्ड के 50 पद, टैक्सी ड्राइवर के 100 पद, बाइक राइडर्स के 60 पद और होटल लाइन के लिए 40 पद शामिल हैं।

    इसके अलावा कंस्ट्रक्शन सेक्टर के अंतर्गत मेसन के 55, कारपेंटर के 60, प्लास्टर मिस्त्री के 75, स्टील फिक्सर के 35, इलेक्ट्रीशियन के 50 और प्लंबर के 70 पद भरे जाएंगे। साथ ही, क्लीनर के 20, हेल्पर के 50 और वेयरहाउस एसोसिएट के 80 पदों पर भी योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

    इस भर्ती की खास बात यह है कि मॉरीशस के लिए दसवीं पास उम्मीदवारों के वास्ते भी रोजगार के कई बेहतरीन विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं, जिसमें पुरुष और महिला दोनों ही अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे।

    इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कंपनी की सीनियर रिक्रूटर पूजा शर्मा ने बताया कि इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और कार्य के अनुसार 40,000 रुपये से लेकर 1,20,000 रुपये तक का आकर्षक प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।

    विदेश में अपने करियर को नई दिशा देने और रोजगार मेला से जुड़ी अधिक जानकारी या किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए इच्छुक उम्मीदवार कंपनी के आधिकारिक संपर्क नंबरों 9915569548, 7646070921 और 9915549168 पर संपर्क कर सकते हैं।




    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather