Breaking News

  • दुबई, मॉरीशस और कुवैत में नौकरी पाने का बड़ा मौका : 25 सितंबर को सुंदरनगर में इंटरव्यू
  • जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन की बैचवाइज भर्ती : जरूर करवा लें पंजीकरण
  • मशीन ऑपरेटर के 150 पदों पर भर्ती, पुरुष एवं महिला 19 सितंबर को पहुंचें देहरा
  • रोहड़ू में डेवलपमेंट मैनेजर और लाइफ मित्र के भरे जा रहे पद, बढ़िया सैलरी, 17 को इंटरव्यू
  • 10वीं पास को मौका : महिला और ग्रामीण करियर एजेंट के भरे जा रहे पद, शिमला में 17 को इंटरव्यू
  • कबड्डी अंडर-19 जोनल टूर्नामेंट में मझीण स्कूल चैंपियन-बैडमिंटन में रनरअप, विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ी सम्मानित
  • नूरपुर सिविल अस्पताल को मिले पांच नए विशेषज्ञ डॉक्टर, विधायक और पूर्व विधायक ने जताया आभार
  • HPRCA : अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 85 उम्मीदवार चयनित-यहां देखें
  • बैजनाथ में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी : 1.8 किलो चरस के साथ छह गिरफ्तार
  • कुवैत में ड्राइवरों की बंपर भर्ती : भारतीय लाइसेंस पर भी मौका, कांगड़ा में 17 सितंबर को होगा इंटरव्यू

बैजनाथ में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी : 1.8 किलो चरस के साथ छह गिरफ्तार

ewn24 news choice of himachal 14 Sep,2026 8:39 pm


    वाहन जब्त और NDPS एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई जारी


    कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की सीआईए (CIA) टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। 

    पुलिस ने बैजनाथ के गनखेतर रेलवे क्रॉसिंग के पास गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान 1 किलो 813 ग्राम अवैध चरस बरामद की। 

    इस मामले में छह वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक 17 वर्षीय नाबालिग को कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों के संरक्षण में सौंप दिया गया है।

    कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ऑल्टो K10 (HP 01 DA 1762), होंडा स्कूटी (HP 37 G 3170) और पल्सर 220 (HP 37 J 1763) को जब्त कर लिया गया है। 

    बैजनाथ थाने में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब चरस के मुख्य स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पता लगा रही है, साथ ही कांगड़ा पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का स्पष्ट संदेश दिया है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather