मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की कशौड़ पंचायत के चुनानी गांव निवासी जवान राम किशन का निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक जताया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "भारतीय सेना के वीर जवान एवं मंडी जिले की कशौड़ पंचायत के चुनानी गांव निवासी राम किशन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।"