कांगड़ा। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को पुलिस थाना भवारना के अधीन पुलिस चौकी धीरा की पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कवनीश पुत्र रत्न चन्द निवासी गांव ब्रहम ठेहडू डा0 लाहला तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा के कब्जे से 3 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भवारना में अभियोग संख्या 215/25 दिनाँक 27.12.2025 अन्तर्गत धारा 21 एन डी पी एस एक्ट पंजीकृत किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई नियमानुसार प्रगति पर है।
जिला काँगड़ा पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार गश्त, नाकाबंदी तथा सूचना एकत्रित की जा रही है । 27 दिसंबर को पुलिस थाना भवारना के अधीन पुलिस चौकी धीरा की पुलिस टीम गश्त पर थी तो गुप्त सूचना के आधार पर गगल हार में होटल अरुण के ऊपरी मंजिल के कमरा नंबर 104 में उक्त आरोपी को 3 ग्राम चिट्टे के साथ धर दबोचा गया।
जिला कांगड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी निरंत व्यर जारी रहेगा। नशे और अन्य अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे के सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें-आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी ।