Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

ऊना जिला में स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में परिवर्तन, अब ये रहेगी टाइमिंग

ewn24 news choice of himachal 26 Dec,2025 7:01 pm


    ऊना। कड़ाके की ठंड के मद्देनज़र ऊना जिला में स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में परिवर्तन किया गया है। इसे लेकर नोटिफिकशन भी जारी कर दी गई है। 


    Job Alert : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती, भोरंज में इंटरव्यू  


    ऊना जिले में लगातार गिरते तापमान एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊना ने सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन करने के आदेश जारी किए हैं।


    ज्वालाजी : HPVHA में ORW पदों के लिए भर्ती, 6 जनवरी को इंटरव्यू


    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 एवं 34(एम) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय उच्च शिक्षा उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना की संस्तुतियों के आधार पर लिया गया है।

    जारी आदेशों के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों, प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक रहेगा। वहीं, जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे।

    यह आदेश 29 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेंगे। इस अवधि के दौरान समय परिवर्तन के कारण होने वाली शैक्षणिक क्षति की पूर्ति प्रातः प्रार्थना सभा एवं मध्याह्न अवकाश की अवधि को यथोचित रूप से समायोजित कर की जाएगी।

    उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों, विद्यालय प्रबंधन समितियों तथा अभिभावकों से आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की है।


    una.jpg 147.94 KB

    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    मंडी : अवैध मछली आखेट पर कड़ी कार्रवाई, 3000 रुपए का जुर्माना वसूला






Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather