Breaking News

  • मजदूरों की लंबित मांगों पर नूरपुर और फतेहपुर में हल्ला बोल, रैली निकाल जमकर नारेबाजी
  • वेल्डर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी
  • हिमाचल के Gen Z से सीएम सुक्खू की अपील, उनके कार्यकाल में किसी भी भर्ती परीक्षा में पेपर नहीं हुआ लीक

नूरपुर : फोलिक एसिड टेबलेट खाकर निजी स्कूल के पांच छात्र बीमार, भेजने पड़े अस्पताल

ewn24 news choice of himachal 25 Dec,2025 6:30 pm


    ऋषि महाजन/नूरपुर। नूरपुर तहसील के अंतर्गत राजा का बाग स्थित एक निजी स्कूल में फोलिक एसिड की टेबलेट दिए जाने के बाद करीब पांच बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। एहतियातन कुछ बच्चों को सिविल अस्पताल नूरपुर जबकि एक बच्चे को परिजनों द्वारा पठानकोट के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

    अचानक बीमार हुए बच्चों में से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सिविल अस्पताल में भर्ती छठी कक्षा की एक छात्रा की माता ने बताया कि उनके पति शिमला में नौकरी करते हैं। स्कूल प्रशासन की ओर से लगातार फोन किए जा रहे थे। बेटी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही वह उसे लेकर पठानकोट के निजी अस्पताल पहुंचीं, जहां डॉक्टरों द्वारा  दी गई दवा से छात्रा की हालत में सुधार हुआ।


    शाहपुर के सारनू में चिट्टे के साथ धरा पंजाब का युवक, पुलिस की विशेष टीम को मिली सफलता 


    स्कूल की प्रधानाचार्य मेघना महाजन ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि बच्चों को दी गई फोलिक एसिड टैबलेट केंद्र सरकार की योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही दी गई थी। उन्होंने बताया कि टैबलेट देने के बाद स्कूल के पांच बच्चों में हल्की प्रतिक्रिया देखी गई, जिसके तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक जांच शुरू की।

    उन्होंने कहा कि जैसे ही बच्चों में असहजता दिखाई दी, उन्हें तुरंत उनके घर भेजा गया। जिन बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब थी, उन्हें सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया। राहत की बात यह रही कि अस्पताल ले जाया गया बच्चा भी कुछ ही देर में स्वस्थ होकर घर लौट आया, जबकि अन्य बच्चे घर पर ही सामान्य हो गए।


    जवाली के समकेहड़ में गाड़ी से 100 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार


    वीएमओ नूरपुर डॉ. दिलवर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को तुरंत स्कूल भेजा गया। उन्होंने कहा कि यह टैबलेट केंद्र व प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत पहले भी स्कूलों में दी जाती रही है। कुछ बच्चों में प्रतिक्रिया क्यों हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। स्कूल में भेजी गई सभी टैबलेट्स को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।

    उन्होंने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर की रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। कुल पांच बच्चों की तबीयत खराब हुई थी, जिनमें से तीन बच्चों को स्कूल में ही थोड़ी देर निगरानी में रखने के बाद स्वस्थ पाए जाने पर घर भेज दिया गया। एक बच्चे को पठानकोट के निजी अस्पताल में करीब आधे घंटे निगरानी में रखा गया, जिसके बाद उसे भी छुट्टी दे दी गई। फिलहाल सभी बच्चे स्वस्थ हैं।


    ऊना में 8वीं, 10वीं, 12वीं, एमबीए और स्नातक पास युवाओं के लिए नौकरी-इस दिन इंटरव्यू 



    इस मामले में इंस्पेक्टर प्यार सिंह ठाकुर इंस्पेक्टर का कहना है कि 25 तारीख छुट्टी है तो 26 दिसंबर को वह इसकी जांच करेंगे और पता लगाएंगे कि ऐसा कौन से कारण है जिसके कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ी है।

    फोलिक एसिड आयरन टैबलेट किस कंपनी की बनी हुई थी और उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट क्या है और एक्सपायरी डेट क्या है इसका भी ख्याल रखा जाएगा और स्कूल मैनेजमेंट ने क्या यह गोलियां बच्चों को किसी चिकित्सक की सलाह पर दी थी जिसे दवाइयां का अनुभव स्कूल में हो। सारे तथ्यों पर जनता से छानबीन करने के बाद रिपोर्ट बीएमओ गंगथ को दी जाएगी।





    Job Alert : नौकरी का सुनहरा मौका






    हरिपुर रोजमेरी पब्लिक स्कूल में तुलसी पूजन, क्रिसमस डे भी मनाया





    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



    हरिपुर में दिनदहाड़े चोरी, मां नव दुर्गा मंदिर से दानपात्र उड़ा ले गए चोर



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather