Breaking News

  • नादौन : सीएम सुक्खू के घर के पास उड़ते दिखे ड्रोन, पठानकोट की तरफ से आने की आशंका
  • हरिपुर : कुएं में तैरती मिली महेवा के बुजुर्ग की देह- 10 मई से था लापता
  • नूरपुर : खेतों में गिरी बिजली की तारें, खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख
  • सरकारी नौकरी, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती- 10 तक आवेदन
  • नगरोटा बगवां : दुबई में नौकरी, अशोक लेलैंड कंपनी भरेगी पद-सेराथाना में इंटरव्यू
  • हिमाचल की काशवी ने कर दिया कमाल, 11 साल की उम्र में 10वीं पास-देश की पहली विद्यार्थी
  • दो साल में पढ़ाई भी पूरी, नौकरी में भी लग गया बच्चा-सोलन का गजब किस्सा
  • हरिपुर रोजमेरी पब्लिक स्कूल का CBSE 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
  • 20 साल बाद परिजनों से मिला गुजरात का हरुन, हिमाचल के नूरपुर में था घूम रहा
  • CBSE के बाद HPBOSE भी जल्द जारी कर सकता है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

नादौन की वंदना योगी भाजपा महिला मोर्चा तो भरमौर के तिलक युवा मोर्चा के होंगे अध्यक्ष

ewn24news choice of himachal 20 Jul,2023 7:30 pm

    प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की नियुक्ति

    शिमला। हिमाचल भाजपा में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन से संबंधित वंदना योगी को महिला मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, पूर्व में रहे प्रचारक व भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज को युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तिलक राज चंबा जिला के भरमौर (पांगी) से संबंध रखने वाले हैं।

    नादौन मंडल से संबंधित डॉ. सिकंदर कुमार, पालमपुर से त्रिलोक कपूर, करसोग से बिहारी लाल शर्मा प्रदेश महामंत्री होंगे। नाचन से विनोद कुमार, ज्वाली से विशाल चौहान, सुंदरनगर से डॉ संजय ठाकुर,  धर्मपुर से नरेंद्र अत्री, ऊना से सुमित शर्मा, कसौली से डेजी ठाकुर और नाहन से मुनीष चौहान को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा है।

    शिमला मंडल से संबंधित कमलजीत सूद कोषाध्यक्ष होंगे। प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर धर्मशाला मंडल से राकेश शर्मा, घुमारवीं से महेंद्र धर्माणी, पालमपुर से उमेश दत्त शर्मा, शिलाई से बलदेव तोमर, सुंदरनगर से अजय राणा, चौपाल से बलवीर वर्मा, ठियोग से संदीपनी भारद्वाज, सोलन से विवेक शर्मा, जुब्बल कोटखाई से चेतन बरागटा और बड़सर से विनोद ठाकुर की नियुक्ति की गई है।

    शिमला से कर्ण नंदा प्रदेश मीडिया प्रभारी होंगे। शिमला ग्रामीण से प्यार सिंह, धर्मशाला से संजय शर्मा, कुल्लू से अमित सूद, धर्मपुर से रजत ठाकुर, धर्मशाला से विश्व चक्षु, शिमला से सुदीप महाजन व रमा ठाकुर को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है।

    शिमला ग्रामीण से प्रमोद ठाकुर को कार्यालय सचिव और शिमला ग्रामीण से किरण बावा और शिमला से डॉ सपना कश्यप को कार्यालय सह सचिव का जिम्मा सौंपा है। भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather