Breaking News

  • नूरपुर : रोज पब्लिक स्कूल सुल्याली नेशनल विनर, 3 हजार स्कूलों को छोड़ा पीछे
  • कंडवाल टोल प्लाजा : पंचायत प्रधान के टिप्पर की पर्ची कटने पर भड़के लोग
  • ITI पास को महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में नौकरी का मौका, 27 को इंटरव्यू
  • 12वीं रिजल्ट : सनराईज स्कूल बरूणा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, प्राची ठाकुर मेरिट में 10वें स्थान पर
  • मंडी में 8 जगह खुलेंगे राशन डिपो, 10 जून तक कर सकते ऑनलाइन आवेदन
  • HPBose 12TH Result : आर्ट्स की मेरिट में कांगड़ा की अंकिता टॉपर, निर्दोष सेकंड
  • HPBose 12TH Result : कॉमर्स स्ट्रीम में कांगड़ा की पायल शर्मा ने किया टॉप-देखें लिस्ट
  • HPBose 12TH Result : सरकारी स्कूलों ने मारी बाजी, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर का दबदबा
  • HPBose 12TH Result : साइंस स्ट्रीम की मेरिट लिस्ट में ये छात्र शामिल-देखें
  • HPBose 12TH Result : ऊना के गगरेट की महक टॉपर, कांगड़ा की तीन छात्राएं सेकंड

नारी शक्ति की कर्जदार सुक्खू सरकार, 2970 करोड़ रुपए की है देनदारी-जानें कैसे

ewn24news choice of himachal 29 Aug,2023 1:19 am

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिव ने 1500 की गारंटी पर साधा निशाना

     

    शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की महिलाओं को 1500 रुपए देने की गारंटी को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, पायल वैद्य और सचिव डेजी ठाकुर ने निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, पायल वैद्य और सचिव डेजी ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 22 लाख महिलाएं आज भी कांग्रेस नेताओं की उस गारंटी का इंतजार कर रही हैं, जो उन्होंने चुनाव के समय में दी थी। हम हिमाचल की सभी महिलाओं की ओर से कांग्रेस को याद दिलाना चाहेंगे कि कांग्रेस नेताओं ने सत्ता में आते ही हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने की बात कही थी।
    हिमाचल : IAS अधिकारी वायरल पत्र मामला, हिरासत में लिए 3 लोग-2 चंबा से

    ऐसा प्रतीत होता है कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, तब से कुंभकर्ण की नींद सो गई है। पहली कैबिनेट में गारंटी पूरी करने वाली कांग्रेस को 9 महीने बाद भी यह स्मरण नहीं हो पा रहा है कि उन्होंने चुनाव के समय क्या-क्या गारंटी जनता को दी थी।  अगर गौर से देखा जाए तो हिमाचल प्रदेश में 22 लाख महिलाएं हैं, 9 महीने बीत चुके हैं और अगर 1500 रुपए प्रतिमाह का हिसाब लगाया जाए तो एक महिला को अभी तक 13500 रुपए खाते में पहुंच जाने चाहिए थे।
    धर्मशाला: रक्षाबंधन पर HRTC बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, न हो असुविधा नोडल अधिकारी तैनात

    भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को उनका हक जल्द से जल्द दिया जाए। आज भी 22 लाख महिलाएं 2970 करोड़ का इंतजार कर रही हैं।  उन्होंने कहा कि 2970 करोड़ हिमाचल की सुक्खू सरकार पर 22 लाख महिलाओं की 9 महीने की देनदारी है। यह हक को कांग्रेस सरकार को हिमाचल की नारी शक्ति को देना ही होगा।

     




    HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

     






    राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट

    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather