धर्मशाला। हिमाचल में 10वीं के परीक्षा रिजल्ट के बाद आज शनिवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
साइंस स्ट्रीम की बात करें तो सेंट डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट ऊना की छात्रा महक पुत्री नसीब कुमार ने 486 अंकों के साथ टॉप किया है। महक मेरिट में ओवरऑल टॉपर भी हैं।
धौलाधार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्याम नगर धर्मशाला कांगड़ा की छात्रा खुशी पुत्री सुरेश सिंह ने 483 अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया है। भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथ की जानवी ठाकुर पुत्री यशवंत सिंह भी 483 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर हैं।
भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथ कांगड़ा की कनिका, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबोटा की पलक ठाकुर, सनराइज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलोह की नवनीत कौर, सेंट डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट की कनक शर्मा, द न्यू ईरा स्कूल ऑफ़ साइंस छतड़ी कांगड़ा के कृष लाहोरिया, भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथ की रिया रांगरा तीसरे स्थान पर हैं।