धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में ऊना जिला के गगरेट की महक पुत्री नसीब कुमार ओवरऑल टॉपर रही हैं। उन्होंने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
वहीं, धौलाधार पब्लिक स्कूल शामनगर धर्मशाला कांगड़ा की खुशी पुत्री सुरेश सिंह, भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बैजनाथ की जान्हवी ठाकुर पुत्री यशवंत सिंह, सरकारी स्कूल रैत की अंकिता पुत्री कुशल कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बैजनाथ की कनिका पुत्री रमेश चंद, सरकारी स्कूल अंबोटा ऊना की पलक ठाकुर पुत्री सुरेश कुमार, सनराइज पब्लिक स्कूल सलोह ऊना की नवनीत कौर पुत्री भूपिंद्र सिंह, एसटी डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट ऊना की कनक शर्मा पुत्री शिव कुमार शर्मा, न्यू इरा पब्लिक स्कूल ऑफ साइंस छतरी कांगड़ा के कृष लहोरिया पुत्र संजीव कुमार, सरकारी स्कूल चनौर कांगड़ा की पायल शर्मा पुत्री प्रदीप शर्मा और भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बैजनाथ कांगड़ा की रिया रांगरा पुत्री राजेश कुमार तीसरे स्थान पर रही हैं।
इस बार 12वीं कक्षा का रिजल्ट 83.16 फीसदी रहा है। टॉप 10 में 75 छात्रों ने स्थान बनाया है। इसमें 61 छात्राएं 14 छात्र शामिल हैं। मेरिट में सरकारी स्कूलों के 40 और निजी स्कूलों के 35 छात्रों ने जगह हासिल की है।
मेरिट में कुल 75 छात्रों ने जगह बनाई है। इसमें पहले पर एक, दूसरे पर 3, तीसरे पर 7, चौथे पर 3, पांचवें पर 4, छठे पर 2, सातवें पर 10, आठवें पर 15, नौवें पर 13 और दसवें पर 17 छात्र हैं।
कुल 86,373 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी इनमें से 71,591 पास हुए हैं। 5847 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है वहीं 8581 फेल हुए हैं। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbosc.org पर चेक कर सकते हैं।
परिणाम घोषित होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण लोडिंग में समय लग सकता है। धैर्य रखें और पुनः प्रयास करें। अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण पहले से तैयार रखें।
1. HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर:
वेबसाइट खोलें : hpbose.org
होमपेज पर "Results" सेक्शन में जाएं।
"Class 12 Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर दर्ज करें और "Submit" पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा; इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
3. DigiLocker के माध्यम से:
digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें।
अपने आधार से लिंक किए गए मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
"HPBOSE 12th Result 2025" सेक्शन में जाएं।
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
डिजिटल मार्कशीट अस्थायी होती है; मूल मार्कशीट बाद में आपके स्कूल से प्राप्त करें। अधिकृत घोषणा और परिणाम देखने के लिए HPBOSE की वेबसाइट hpbose.org पर नियमित रूप से नजर रखें।