Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

युवक बर्थ डे मनाने जा रहा था मनाली, हादसे में गई जान-तीन दोस्त घायल

ewn24news choice of himachal 15 Jan,2023 4:53 am

    कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में हुआ हादसा

    कुरुक्षेत्र। हिमाचल के मनाली में जन्मदिन मनाने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं, तीन दोस्त घायल हैं। हादसा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शाहाबाद में साहा पुल के ऊपर हुआ है। युवक की पहचान दिल्ली निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई थी। सुमित का कल बर्थ डे था।
    हिमाचल में बर्फबारी से 276 सड़कें बंद, विंटर सीजन में अब तक लाखों की चपत

    बता दें कि सुमित और उसके तीन दोस्तों ने हिमाचल के कुल्लू जिला के मनाली की हसीन वादियों और बर्फ के बीच बर्थ डे सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया। चारों दोस्त खुशी खुशी कार में मनाली के लिए निकल पड़े। पर शायद उन्हें मालूम न था कि रास्ते में मौत उऩका इंतजार कर रही है।

     
    हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुक्खू सरकार का ये प्लान-पढ़ें विस्तार से

     

    कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में साहा पुल के ऊपर हादसा हो गया। ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पुल पर ट्रक चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दी। पीछे आ रही युवकों की कार ट्रक से जा टकरा। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सुमित कुमार की मौके पर मौत हो गई। अन्य तीन दोस्त घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
    UPSC ने 111 पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया, करें आवेदन-ये लास्ट डेट

    सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक के कब्जे में ले लिया है।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather