शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने महिला व पुरुष के पदों के लिए आयोजित हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
पुरुषों के 708 और महिलाओं के 380 पदों के लिए 15 जून 2025 को स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया था। इसके बाद अब इसका रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
इसमें 1964 अभ्यर्थी दस्तावेज मूल्यांकन के लिए सफल घोषित किए हैं। इसमें 1343 पुरुष और 621 महिलाएं शामिल हैं।