Breaking News

  • भुंतर एयरपोर्ट पर एनसीसी के माइक्रोलाइट विमान की पहली ट्रायल लैंडिंग सफल
  • नादौन में 70 पदों के लिए इंटरव्यू, 10वीं फेल भी ले सकते भाग, कितना मिलेगा वेतन-जानें
  • राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में बच्चों ने मनाई दीपावली
  • HPPSC : पुलिस कांस्टेबल पुरुष एवं महिला भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित-यहां देखें
  • मेडिकल कॉलेज चंबा में ट्रॉमा, सीपीआर दिवस और रोड सेफ्टी सप्ताह-पोस्टर बनाकर किया जागरुक
  • पझौता के धनेश्वर में मकान बनाने के लिए खोद दी आधी सड़क, अब डंगा लगाने में आनाकानी
  • जिला स्तरीय म्यूजिक एंड कल्चरल टूर्नामेंट में शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल झंडूता का दबदबा
  • RNT पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में दिवाली के उपलक्ष्य में करवाई विभिन्न प्रतियोगिताएं
  • हमीरपुर : मुख्य बाजार में 20 अक्तूबर तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : बढ़िया सैलरी, कांगड़ा में 21 को इंटरव्यू

नवंबर में मनाए जाएंगे कौन से व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

ewn24news choice of himachal 15 Nov,2022 3:58 pm

    साल 2022 के नवंबर महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। महीने की शुरुआत के 8 दिन कार्तिक मास के रहेंगे। इसके बाद अगहन मास पूरे महीने रहेगा। इस महीने में चातुर्मास समाप्त हो जाएंगे और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। नवंबर 2022 में गोपाष्टमी, आंवला नवमी, देवउठनी एकादशी, प्रदोष व्रत, बैकुण्ठ चतुर्दशी, कार्तिक पूर्णिमा, गणेश चतुर्थी, काल भैरव अष्टमी, उत्पन्ना एकादशी, विवाह पंचमी, चंपा षष्ठी आदि प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे।

    VIDEO : सिरमौर के गिरीपार में एक सप्ताह तक चलती है दिवाली, जानें खास बातें

    हिंदू पंचांग का नौवां महीना अगहन होता है, इसे मार्गशीर्ष भी कहते हैं। इसी महीने से शीत ऋतु का आरंभ होता है। भगवान श्रीकृष्ण ने इस महीने को अपना ही स्वरूप बताया है। इस महीने में शंख पूजा का विशेष महत्व है। इसी पवित्र में वृंदावन के निधिवन में भगवान बांके बिहारी प्रकट हुए थे। इसलिए इन दिनों में भगवान श्रीकृष्ण के बांके बिहारी रूप में महापूजा की जाती है और पूरे ब्रज में महोत्सव मनाया जाता है।
    आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, 27 साल बाद बन रहा ये संयोग

    4 नवंबर को देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु इसी दिन 4 महीने के बाद नींद से जागेंगे। इसके बाद ही शुभ कार्यों पर लगी रोक हटेगी यानी विवाह आदि मांगलिक कार्य हो सकेंगे। इस एकादशी को धर्म ग्रंथों में बहुत ही विशेष माना गया है। इस दिन तुलसी विवाह की परंपरा है। इस पर्व से कई मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हुई हैं।

     

    तिथि के हिसाब से त्योहारों की लिस्ट यहां देखें ...

    1 नवंबर, मंगलवार- गोपाष्टमी
    2 नवंबर, बुधवार- आंवला नवमी
    4 नवंबर, शुक्रवार- देवउठनी एकादशी\तुलसी विवाह
    5 नवंबर, शनिवार- शनि प्रदोष
    7 नवंबर, सोमवार- बैकुण्ठ चतुर्दशी
    8 नवंबर, मंगलवार- कार्तिक पूर्णिमा\ गुरुनानक जयंती
    11 नवंबर, शुक्रवार- गणेश चतुर्थी व्रत
    16 नवंबर, बुधवार- काल भैरव अष्टमी
    20 नवंबर, रविवार- उत्पन्ना एकादशी
    21 नवंबर, सोमवार- सोम प्रदोष
    22 नवंबर, मंगलवार- शिव चतुर्दशी व्रत
    27 नवंबर, रविवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
    28 नवंबर, सोमवार- विवाह पंचमी
    29 नवंबर, मंगलवार- चंपा षष्ठी
    30 नवंबर, बुधवार- नंदा सप्तमी


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather