Breaking News

  • झंडूता : सिविल सेवा परीक्षा पास कर घर पहुंचे वैभव, जोरदार स्वागत
  • धर्मशाला HPCA स्टेडियम में IPL मैच की ऑफलाइन टिकट को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन मिलेंगे
  • पांगी में होगी अधिक मुनाफे की खेती, किसानों-बागवानों की बढ़ेगी आय
  • पूर्व मंत्री राकेश पठानिया पर भड़के रैहन के व्यापारी, जड़ा यह आरोप
  • पहलगाम हमला : सोलन जामा मस्जिद इमाम मोहम्मद आरिफ की बड़ी बात
  • मंडी : बगशैड में पार्किंग स्थल चिन्हित, 15 मिनट से ज्यादा नहीं रुकेंगी बसें
  • छोटे भाई की बारात से परिवार संग लौट रहा था बड़ा भाई, हादसे ने उजाड़ दी सारी खुशियां
  • झंडूता बैसाखी मेला : दंगल में गनी चंबा ने जीती बड़ी माली, गुर्ज के साथ 21000 इनाम
  • पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शिमला में कांग्रेस का कैंडल लाइट मार्च
  • पहलगाम हमले पर पहले मांगा हिमाचल के सीएम सुक्खू का इस्तीफा, बाद में बोले था व्यंग्य

पर्स में भूल से भी ना रखें ये चीजें, वरना रूठ कर चली जाएंगी मां लक्ष्मी

ewn24news choice of himachal 03 Feb,2023 11:40 pm

    करना पड़ सकता है आर्थिक संकटों का सामना

    हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है। मान्यता के मुताबिक हमारे आस-पास की चीजें हमारे जीवन को पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह से प्रभावित करती हैं। इसी कड़ी में आज हम पर्स की बात करने जा रहे हैं।

    अक्सर देखा जाता है कि पुरूष हो या महिला दोनों ही लोग अपने पर्स में पैसों के अलावा भी कई ऐसी चीजें ऐसी रख लेते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत ही नहीं होती है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक कुछ चीजों को पर्स में रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

    तो आइये जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें जिन्हें अपने पर्स में नहीं रखना चाहिए- आइए जानते हैं कि किन अशुभ चीजों को पर्स से बाहर कर देना चाहिए और किन चीजों को उसमें जगह देनी चाहिए।
    सिरमौर : हरिद्वार में संस्कार कर घर लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

    पर्स से निकाल दें ये चीजें...

    पर्स के अंदर कभी भी खराब कागज या खोटा सिक्का नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की आमदनी पर असर पड़ता है और कर्ज के जाल में फंसने लगता है।

    व्यक्ति को अपने अपने पर्स को साथ सुथरा रखना चाहिए और उसकी नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए। अनावश्यक कागजों और दूसरी चीजों को निकाल देना चाहिए।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में भूल से भी कटे-फटे नोट नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठकर जा सकती हैं, जिसके चलते आप आर्थिंक तंगी के जाल में फंस सकते हैं।

    पर्स में इन चीजों को जरूर रखें...

    श्रीयंत्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। आप पर्स के अंदर इसे रख सकते हैं। माना जाता है कि इसे रखने से आपका पर्स हमेशा धन से भरा रहता है।

    आप पर्स में मां लक्ष्मी की छोटी तस्वीर या लॉकेट रख सकते हैं। इस तस्वीर समय-समय पर बदलना भी जरूरी होता है। ऐसा करने से शुभ लाभ होता है।

    पर्स के अंदर तुलसा का एक पत्ता या मोरपंख भी रख सकते हैं। ये दोनों चीजें सकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक हैं और धन को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
    सीमेंट कंपनी विवाद : अडानी ग्रुप के खिलाफ लीगल एक्शन को तैयार हिमाचल सरकार



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather