Breaking News

  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री एवं सचिन शर्मा का ‘आशीर्वादोत्सव’
  • बिलासपुर : सुमन चड्ढा ने बढ़ाया मान-शॉटपुट, डिस्कस थ्रो व 100 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक
  • धमेटा के समकड़ में फंदे से झूलती मिली विवाहिता, साढ़े तीन साल पहले की थी लव मैरिज
  • हमीरपुर हैवानियत मामला : ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, देह रखकर शिमला-मटौर एनएच किया जाम
  • हमीरपुर : हैवानियत की भेंट चढ़ी रंजना, दिव्यांग बेटे के सिर से उठा मां का साया
  • ज्वालामुखी : मिट्ठू टेंट हाउस गोदाम में भीषण अग्निकांड, डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान
  • NSIC मंडी में निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में एडमिशन शुरू
  • आर्य मर्यादाओं के अग्रदूत विपन महाजन को दिल्ली में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • विदेशों में नर्सों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार ने शुरू किया ओवरसीज रोजगार प्रोजेक्ट
  • नादौन : सीएम सुक्खू मंझेली और कड़साई में ने बांटी सौगात, सुनीं जनसमस्याएं

नादौन की वंदना योगी भाजपा महिला मोर्चा तो भरमौर के तिलक युवा मोर्चा के होंगे अध्यक्ष

ewn24news choice of himachal 20 Jul,2023 7:30 pm

    प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की नियुक्ति

    शिमला। हिमाचल भाजपा में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन से संबंधित वंदना योगी को महिला मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, पूर्व में रहे प्रचारक व भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज को युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तिलक राज चंबा जिला के भरमौर (पांगी) से संबंध रखने वाले हैं।

    नादौन मंडल से संबंधित डॉ. सिकंदर कुमार, पालमपुर से त्रिलोक कपूर, करसोग से बिहारी लाल शर्मा प्रदेश महामंत्री होंगे। नाचन से विनोद कुमार, ज्वाली से विशाल चौहान, सुंदरनगर से डॉ संजय ठाकुर,  धर्मपुर से नरेंद्र अत्री, ऊना से सुमित शर्मा, कसौली से डेजी ठाकुर और नाहन से मुनीष चौहान को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा है।

    शिमला मंडल से संबंधित कमलजीत सूद कोषाध्यक्ष होंगे। प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर धर्मशाला मंडल से राकेश शर्मा, घुमारवीं से महेंद्र धर्माणी, पालमपुर से उमेश दत्त शर्मा, शिलाई से बलदेव तोमर, सुंदरनगर से अजय राणा, चौपाल से बलवीर वर्मा, ठियोग से संदीपनी भारद्वाज, सोलन से विवेक शर्मा, जुब्बल कोटखाई से चेतन बरागटा और बड़सर से विनोद ठाकुर की नियुक्ति की गई है।

    शिमला से कर्ण नंदा प्रदेश मीडिया प्रभारी होंगे। शिमला ग्रामीण से प्यार सिंह, धर्मशाला से संजय शर्मा, कुल्लू से अमित सूद, धर्मपुर से रजत ठाकुर, धर्मशाला से विश्व चक्षु, शिमला से सुदीप महाजन व रमा ठाकुर को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है।

    शिमला ग्रामीण से प्रमोद ठाकुर को कार्यालय सचिव और शिमला ग्रामीण से किरण बावा और शिमला से डॉ सपना कश्यप को कार्यालय सह सचिव का जिम्मा सौंपा है। भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather