नई दिल्ली। बजट पेश करते वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने आयकर पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ऐलान किया कि नया इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते आएगा।
यूपीआई लिंक क्रेडिट कार्ड की सीमा 30 हजार होगी। 50 पर्यटन स्थलों को बेहतर बनाया जाएगा। शिपिंग सेक्टर पर सरकार का फोकस है। वहीं, केवाईसी प्रक्रिया आसान होगी।
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण संसद में 8वां बजट पेश क रही हैं। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा को बढ़ाने का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा तीन लाख रुपए से 5 लाख रुपए होगी। यानी अब किसानों को सस्ते ब्याज पर पांच लाख तक का लोन मिल सकेगा।
उन्होंने भारत को दाल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की बात की। इसके लिए तुर, उड़द और मसुर की दाल के लिए स्पेशल मिशन का ऐलान किया।
उन्होंने भारत मे मछली उत्पादन के लिए कार्य करने की बात कही। एससी/एसटी से संबंधित पांच लाख महिलाओं को उद्यमी के रूप में विकसित करने का ऐलान किया।
देश में आईआईटी संस्थानों की संख्या बढ़ेगी। 10 साल में नए 120 एयरपोर्ट जोड़े जाएंगे। नई उड़ान योजना से जोड़े जाएंगे 100 शहर।