नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 8वां बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा को बढ़ाने का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा तीन लाख रुपए से 5 लाख रुपए होगी। यानी अब किसानों को सस्ते ब्याज पर पांच लाख तक का लोन मिल सकेगा।
उन्होंने भारत को दाल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की बात की। इसके लिए तुर, उड़द और मसुर की दाल के लिए स्पेशल मिशन का ऐलान किया।
उन्होंने भारत मे मछली उत्पादन के लिए कार्य करने की बात कही। एससी/एसटी से संबंधित पांच लाख महिलाओं को उद्यमी के रूप में विकसित करने का ऐलान किया।
देश में आईआईटी संस्थानों की संख्या बढ़ेगी। 10 साल में नए 120 एयरपोर्ट जोड़े जाएंगे। नई उड़ान योजना से जोड़े जाएंगे 100 शहर।