Breaking News

  • हिमाचल के स्कूलों में अब डिजिटल कुंडली होगी अनिवार्य : 31 अगस्त तक PEN और APAAR ID बनाना जरूरी
  • विदेश में नौकरी का सपना करें साकार : 22 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंटरव्यू-जानें डिटेल
  • मंडी में फिर आ गए सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 20 से 23 अप्रैल तक इंटरव्यू
  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू

Breaking : चंबा में एक और पुल टूटा, होली के बाद भरमौर का भी मुख्यालय से संपर्क कटा

ewn24news choice of himachal 05 Feb,2023 4:09 pm

    चंबा। होली के बाद अब भरमौर का भी चंबा मुख्यालय से संपर्क कट गया है। चंबा-भरमौर एनएच 154-A पर लूना में बना पुल स्लाइडिंग के चलते टूट गया है। पुल टूटने से भरमौर का संपर्क कट गया है।

    खड़ामुख से पहले लुणा में अचानक स्लाइड की वजह से पुल टूट गया। जब पुल टूटा कोई भी वाहन पुल से नहीं गुजर रहा था। अब कोई वैकल्पिक व्यवस्था के बाद ही भरमौर का संपर्क मुख्यालय से स्थापित हो सकता है।

    चंबा-होली मार्ग पर पुल टूटा : नदी में गिरे दो डंपर-एक चालक की गई जान

    बता दें कि चंबा से होली और भरमौर के खड़ामुख तक एक ही सड़क मार्ग जाता है। खड़ामुख से एक सड़क भरमौर तो एक होली की तरफ जाती है। इससे पहले 3 फरवरी को शुक्रवार को चौली में वेली ब्रिज टूट गया था। दो लोड डंपर के एक साथ पुल से गुजरने से पुल टूट गया।

    हादसे में एक डंपर चालक की मृत्यु हुई थी और एक घायल हुआ था। चौली जगह होली से 9 किलोमीटर पहले और खड़ामुख से आगे है। पुल टूटने से होली क्षेत्र का संपर्क मुख्यालय चंबा से कट गया। अब खड़ामुख से पहले लुणा में पुल टूटने से भरमौर का भी संपर्क कट गया। होली का संपर्क चौली और लुणा में पुल टूटने से कट गया है।
    बर्फबारी से बंद था रास्ता, सीएम सुक्खू ने बीमार महिला को करवाया एयरलिफ्ट

    जब पुल टूटा तब दो लोड डंपर पुल से गुजर रहे थे। लोड डंपर के एक साथ पुल से गुजरने से पुल भार नहीं सहन कर पाया और टूट गया।हादसे की सूचना मिलने के बाद होली पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और एक डंपर चालक को निकालकर अस्पताल भेजा। दूसरे चालक की जान नहीं बचाई जा सकी।

    यहां पहले भी लैंडस्लाइड से पुल टूटा था। इसके बाद वैली पुल बनाया गया था।  खड़ामुख-होली रोड पर बना यह ब्रिज सिर्फ 9 टन वजन तक के लिए पास था। आसपास के लोग इस पुल को लंबे समय से बड़े वाहनों के लिए बंद करने की अपील कर रहे थे। इसके बावजूद हाइडल प्रोजेक्ट की मैनेजमेंट यहां नियमों को दरकिनार कर भारी-भरकम वाहन छोटे पुल से गुजारती रही। इसी वजह से शुक्रवार शाम को यह हादसा हो गया।
    कांगड़ा : बनखंडी में बनेगा हिमाचल हिमाचल का सबसे बड़ा Zoo


    धर्मशाला में चलेंगी 15 इलेक्ट्रिक बसें, 9 चार्जिंग स्टेशन स्थापित : सुधीर शर्मा


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather