Breaking News

  • हिमाचल के स्कूलों में अब डिजिटल कुंडली होगी अनिवार्य : 31 अगस्त तक PEN और APAAR ID बनाना जरूरी
  • विदेश में नौकरी का सपना करें साकार : 22 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंटरव्यू-जानें डिटेल
  • मंडी में फिर आ गए सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 20 से 23 अप्रैल तक इंटरव्यू
  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू

विदेश में नौकरी का सपना करें साकार : 22 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंटरव्यू-जानें डिटेल

ewn24 news choice of himachal 17 Apr,2026 5:29 pm


    बिलासपुर और सुंदरनगर में लिए जाएंगे साक्षात्कार



    शिमला। विदेश में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बार फिर सुनहरा मौका आ गया है। प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनी इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, शिमला पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विदेश में नौकरी का शानदार अवसर लेकर आई है।

    कंपनी दुबई की प्रसिद्ध साउंडलाइन कंपनी के लिए इलेक्ट्रीशियन 50, प्लंबर 30, डक्टमैन 10, कंस्ट्रक्शन हेल्पर्स 60, आईटीआई ट्रेड्स ऑल राउंडर मिस्त्री 20, स्टील फिक्सर 40, सिक्योरिटी गार्ड 50 (दुबई के लिए) तथा जीएनएम 60, बीएससी नर्सिंग 60 और इलेक्ट्रीशियन 50 (12वीं, स्नातक पास एवं अन्य योग्यताएँ) जर्मनी के लिए पदों पर भर्ती करने जा रही है।

    जर्मनी के लिए इन पदों की भर्ती लर्न विद अर्न कार्यक्रम के तहत की जाएगी। यह जानकारी सीनियर रिक्रूटमेंट ऑफिसर किरण ठाकुर द्वारा जारी की गई।

    इच्छुक अभ्यर्थी 22 तथा 23 अप्रैल को इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ट्रेनिंग सेंटर, बामटा चौक, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) तथा 24 तथा 25 अप्रैल को एसएफसी इंटरनेशनल सेंटर, ग्रामीण बैंक के पास, पुग, सुंदरनगर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 3:00 बजे तक रहेगा।

    अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हों। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड की प्रति, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, डिप्लोमा या आईटीआई), अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), पासपोर्ट की मूल प्रति एवं फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट आकार फोटो शामिल हैं। दस्तावेज सत्यापन के पश्चात ही अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे।

    शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, डिप्लोमा, आईटीआई या उससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष रखी गई है। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए लंबाई 5 फुट 9 इंच तथा वजन 60 किलोग्राम अनिवार्य है एवं उम्मीदवार के शरीर पर किसी भी प्रकार का दृश्य टैटू नहीं होना चाहिए।

    चयनित उम्मीदवारों को 45,000 से 3,00,000 रुपए प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। साथ ही कंपनी की ओर से मेडिकल, रहने की सुविधा, परिवहन तथा बीमा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जो उम्मीदवार साक्षात्कार में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा तथा विस्तृत जानकारी चयन पत्र में दी जाएगी।

    इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 9418217918 या 8221862918 पर संपर्क कर सकते हैं।


    सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर  



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



    इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत 



    HPRCA : अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों पर भर्ती, करें आवेदन 



    अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड  



    हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त 



    HPBOSE से संबद्ध निजी स्कूलों में अब सिर्फ बोर्ड की किताबें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather