राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान : मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीट्स को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड
ewn24news choice of himachal 21 Dec,2023 12:22 am
9 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति भवन में दिए जाएंगे
नई दिल्ली। इस साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए चयनित खिलाड़ियों के नामों का ऐलान खेल मंत्रालय ने कर दी है। इस साल सबसे बड़ा अवॉर्ड खेल रत्न बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिलेगा, जबकि अर्जुन अवॉर्ड के लिए स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है।
यह सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम के दौरान दिए जाएंगे। सभी अवॉर्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे।
इस बार मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। जबकि मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023 से चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को सम्मानित किया जाएगा। यह सभी अवॉर्ड इन एथलीट्स को अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिए जाएंगे।
खेल मंत्रालय ने बताया कि समितियों की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने इन सभी खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड के लिए चुना गया है। मंत्रालय ने सभी अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं की लिस्ट भी जारी की है।
">हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news