शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक जनवरी, 2025 से 3 फरवरी, 2025 तक 85 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 3 फरवरी, 2025 की अपडेट के अनुसार 5, 8 और 9 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी का अनुमान है।
4 फरवरी को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है। चार फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली गिरने की संभावना और कुछ स्थानों पर ठंडा दिन रहने के अनुमान को लेकर येलो अलर्ट जारी है।
अपडेट के अनुसार अगले दो दिन के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
इसके बाद अगले 2-3 दिन के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।
इसके बाद अगले 2-3 दिन के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में मंडी में मध्यम कोहरा छाया रहा।