हिमाचल में राजनीतिक घमासान के बीच आज होगी कैबिनेट की बैठक
ewn24news choice of himachal 29 Feb,2024 6:25 pm
शिमला। प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच हिमाचल कैबिनेट की बैठक गुरुवार यानी आज होने वाली है। आज शाम 5 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में ये कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होनी है।
बता दें कि पहले कैबिनेट की बैठक 28 फरवरी को विधानसभा सत्र के बाद होनी निश्चित की गई थी लेकिन बुधवार को हिमाचल कांग्रेस में मची खलबली के चलते ये बैठक नहीं हो पाई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।