Breaking News

  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी

कांगड़ा जिला में निजी क्षेत्र में बंपर भर्ती, 1200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

ewn24 news choice of himachal 24 Sep,2026 9:56 am



    10वीं उत्तीर्ण व इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले पात्र


    धर्मशाला। कांगड़ा जिला में निजी क्षेत्र में बंपर भर्ती निकली है। सर्विस स्टूवर्ड और किचन हेल्पर के 1200 पद भरे जाने हैं। इसमें युवक और युवतियों दोनों के लिए मौका है। ये पद बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाने हैं। 


    कुल्लू : नालागढ़ की कंपनी में फ्लोर स्टाफ के भरे जा रहे 150 पद, 22 सितंबर को इंटरव्यू 


    इसके लिए साक्षात्कार 23 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय, नगरोटा बगवां, 24 सितंबर को कांगड़ा और 25 सितंबर को देहरा में प्रातः 11 बजे से लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी, कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि 18 से 30 वर्ष की आयु के बीच दसवीं उत्तीर्ण व इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए पात्र होंगे, जिन्हें 11000 से 14000 रुपए प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएंगी।


    दुबई की मशहूर ज्वैलरी कंपनी में नौकरी का मौका : 21 सितंबर को इंटरव्यू के लिए पहुंचें चंडीगढ़  


    इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र साथ लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले  https://eemis.hp.nic.in  पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लॉगिंग के माध्यम से आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नं-8810637785 पर संपर्क कर सकते हैं।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 










Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather