कांगड़ा। पुराना कांगड़ा के पास मंगलवार शाम भूस्खलन हुआ जिसके चलते मटौर-शिमला एनएच बंद हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को वन वे खोल दिया गया है।
पुलिस थाना कांगड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना कांगड़ा के पास भूस्खलन के कारण बंद मटौर से शिमला जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग अब वन वे खुल गया है।
भूस्खलन के बाद से ही संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद थे। एक जेसीबी मशीन भी तैनात की गई। मलबा हटाकर यातायात जल्द से जल्द बहाल किया गया। फिलहाल यातायात वन वे है जल्द ही सड़क को पूरी तरह बहाल करवा दिया जाएगा।