Breaking News

  • हमीरपुर के रेस्तरां में नौकरी का मौका : 17 पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर को नादौन में इंटरव्यू
  • HPRCA में PA, सीनियर असिस्टेंट, JOA IT और स्टेनोग्राफर आदि पदों पर भर्ती-जानें डिटेल
  • फाइनेंस एडवाइजर और मैनेजर के 45 पदों पर भर्ती : धर्मशाला में 6 अक्टूबर को इंटरव्यू-35000 तक सैलरी
  • सेब के ख़रीद मूल्य में एक रुपये बढ़ोतरी, सीएम सुक्खू ने की घोषणा, एक दिसंबर से बढ़ेगा दूध का समर्थन मूल्य
  • असाधारण वीरता : आसमान में रची गई साजिश को कैप्टन स्मित ने किया नाकाम, 174 यात्रियों की बचाई जान
  • गुलेर चौक पर नाके के दौरान पकड़ा सरकारी डिपो का आटा, बोलेरो पिकअप से 22 बोरियां बरामद
  • भटोली फकोरियां में होगा वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे 21 हजार रुपए
  • सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती : शाहपुर, ज्वालाजी, नगरोटा बगवां, नूरपुर, इन्दौरा और पालमपुर में इंटरव्यू
  • भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 7 को
  • कांगड़ा व शाहपुर उपमंडल में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पद, करें आवेदन

नादौन में सेल्स-मार्केटिंग और सर्विस इंजीनियर के भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका-15 सितंबर को इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 08 Sep,2026 4:10 pm


    हमीरपुर। नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। अणु, हमीरपुर की प्रसिद्ध कंपनी मैसर्स विमांशु एलिवेटर एंड एस्क्लेटर में सेल्स-मार्केटिंग और सर्विस इंजीनियर के 5-5 पद भरे जाने हैं। इन पदों को भरने के लिए 15 सितंबर को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

    जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सेल्स-मार्केटिंग के 5 पदों के लिए 25 से 35 वर्ष तक के बारहवीं पास या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले पुरुष अभ्यर्थी (फ्रेशर्स) पात्र होंगे।

    चयनित उम्मीदवारों को 18 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। सर्विस इंजीनियर के पदों के लिए भी दसवीं-बारहवीं पास और किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार (फ्रेशर्स) पात्र होंगे।

    उनकी आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इन दोनों श्रेणियों के पदों के अभ्यर्थियों के पास अपना वाहन होना चाहिए।

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather