कांगड़ा। विदेश में रोजगार की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है।
अबू धाबी की प्रसिद्ध कंपनी ट्रिस्टार (Tristar) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सीधी साक्षात्कार (इंटरव्यू) प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटरव्यू 07 अक्टूबर 2026 को कांगड़ा स्थित ग्रोवर होटल में संपन्न होगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को विदेश में आकर्षक वेतन और बेहतरीन करियर अवसर प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इस भर्ती के तहत आयु सीमा 23 वर्ष से 47 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिससे इस आयु वर्ग के युवा इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी द्वारा टिप्पर ड्राइवर और टैंकर ड्राइवर के पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
चयनित उम्मीदवारों को 3780 से 4000 दिरहम (DHS) यानी भारतीय मुद्रा में 97,000 से एक लाख रुपए के बीच तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
आवेदकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी कुछ जरूरी शर्तें होनी चाहिए, जैसे कि दुबई का लाइसेंस (वैलिड या एक्सपायर्ड दोनों स्वीकार्य हैं) अथवा जीसीसी (GCC) का केवल वैध (Valid Only) लाइसेंस होना अनिवार्य है।
यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से वैध और विश्वसनीय है क्योंकि इसे भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs Govt. of India) द्वारा अनुमोदित किया गया है। इस संपूर्ण प्रक्रिया का भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि यानी 07 अक्टूबर 2026 को कांगड़ा के ग्रोवर होटल में पहुंचकर इस साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 78147-12771 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।