Breaking News

  • हमीरपुर के रेस्तरां में नौकरी का मौका : 17 पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर को नादौन में इंटरव्यू
  • HPRCA में PA, सीनियर असिस्टेंट, JOA IT और स्टेनोग्राफर आदि पदों पर भर्ती-जानें डिटेल
  • फाइनेंस एडवाइजर और मैनेजर के 45 पदों पर भर्ती : धर्मशाला में 6 अक्टूबर को इंटरव्यू-35000 तक सैलरी
  • सेब के ख़रीद मूल्य में एक रुपये बढ़ोतरी, सीएम सुक्खू ने की घोषणा, एक दिसंबर से बढ़ेगा दूध का समर्थन मूल्य
  • असाधारण वीरता : आसमान में रची गई साजिश को कैप्टन स्मित ने किया नाकाम, 174 यात्रियों की बचाई जान
  • गुलेर चौक पर नाके के दौरान पकड़ा सरकारी डिपो का आटा, बोलेरो पिकअप से 22 बोरियां बरामद
  • भटोली फकोरियां में होगा वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे 21 हजार रुपए
  • सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती : शाहपुर, ज्वालाजी, नगरोटा बगवां, नूरपुर, इन्दौरा और पालमपुर में इंटरव्यू
  • भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 7 को
  • कांगड़ा व शाहपुर उपमंडल में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पद, करें आवेदन

फाइनेंस एडवाइजर और मैनेजर के 45 पदों पर भर्ती : धर्मशाला में 6 अक्टूबर को इंटरव्यू-35000 तक सैलरी

ewn24 news choice of himachal 02 Oct,2026 1:24 pm


    कांगड़ा। जिला कांगड़ा के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक और बेहतरीन अवसर सामने आया है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस धर्मशाला की ओर से विभिन्न श्रेणियों के कुल 45 पदों को भरने के लिए आगामी 06 अक्टूबर को साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं।

    यह साक्षात्कार श्याम नगर, धर्मशाला स्थित यूको बैंक के पास स्थित एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे, जिसमें योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

    इस भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी, कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के तहत महिला व पुरुष फाइनेंस एडवाइजर, पार्ट टाइम बिजनेस एसोसिएट और यूनिट मैनेजर के कुल 45 पद भरे जाने हैं।



    इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास तथा ग्रेजुएट तय की गई है, जबकि आवेदकों की आयु सीमा 25 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कंपनी के नियमानुसार 30,000 से 35,000 रुपये प्रति माह वेतन के साथ-साथ अन्य आकर्षक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

    रोजगार कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए निर्धारित पात्रता रखते हैं, वे साक्षात्कार के दिन अपने साथ दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हिमाचली प्रमाण पत्र, अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की प्रतियां, बायोडाटा (रिज्यूमे) की कॉपी और यदि कोई कार्य अनुभव हो तो उसका प्रमाण-पत्र अवश्य साथ लेकर आएं।

    इस भर्ती प्रक्रिया या साक्षात्कारों से जुड़ी किसी भी प्रकार की अन्य आधिकारिक जानकारी के लिए उम्मीदवार दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।


    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधि सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather