Breaking News

  • विदेश में नौकरी का मौका, बिलासपुर में होगा जॉब फेयर, 1090 पदों पर होगी भर्ती
  • भारतीय डाक विभाग में 23,757 पदों पर निकली बंपर भर्ती : जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, आउटडोर गेम्स खेलने को किया प्रेरित
  • मंडी में 10वीं पास और फेल के लिए रोजगार का मौका, अच्छी सैलरी के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी
  • HPPSC : कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी, देखें पूरी डेटशीट
  • रक्षाबंधन : जानें पूजा विधि और श्री कृष्ण और द्रौपदी से जुड़ी पौराणिक कथा
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में धूमधाम से मनाया गया संस्कृत दिवस और रक्षाबंधन
  • हिमाचल : इस बार रक्षाबंधन पर बहन के साथ भाई को भी छुट्टी, सीएम सुक्खू ने दिया बड़ा तोहफा
  • हिमाचल सरकार का बड़ा कदम : स्कूलों के एडमिशन फॉर्म से हटेगा 'जाति' का कॉलम
  • शिमला : पब्बर नदी में नहाने उतरे दो दोस्त गहरे पानी में डूबे, बुझ गए दो घरों के चिराग

आरएनटी स्कूल रैंखा में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, आउटडोर गेम्स खेलने को किया प्रेरित

ewn24 news choice of himachal 29 Aug,2026 10:29 pm



    सुभाष चौहान/ज्वालाजी। आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के तीनों सदनों की प्रभारियों हिमानी, कृतिका और अर्चना ने सराहनीय भूमिका निभाई और संपूर्ण व्यवस्था का प्रबंधन किया। इसके साथ ही, विद्यालय के अध्यापक राकेश, सुशील, शिवानी, अनुपम शर्मा और कंचन ने उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। जागृति सदन की अध्यापिका हिमानी ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन करते हुए बच्चों का नेतृत्व किया।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्य अध्यापिका अनिता कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह दिन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद, जिन्हें 'हॉकी का जादूगर' भी कहा जाता है, के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वर्ष 2012 से प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

    मुख्य अध्यापिका ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों से अपील की कि वे मोबाइल गेम्स को छोड़कर आउटडोर गेम्स का आनंद लें। उन्होंने कहा कि खेल न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखते हैं, बल्कि इससे हमारा शारीरिक और मानसिक विकास भी संतुलित रूप से होता है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather