Breaking News

  • भाजपा ने की पार्टी विरोधी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई, दो नेता 6 वर्ष के लिए निलंबित
  • टीजीटी आर्ट्स परिणाम में देरी : DV के 25 दिन बाद भी इंतजार, अभ्यर्थियों में बढ़ी चिंता
  • नूरपुर, इंदौरा, जवाली और फतेहपुर के मेडिकल स्टोर 20 मई को रहेंगे बंद
  • नूरपुर : 40 साल से सड़क को तरस रहा बरोट गांव, अब पंचायत चुनावों को दिखाया ठेंगा
  • सरकाघाट : फतेहपुर-चंदेश-दुर्गापुर मार्ग 23 मई तक रहेगा बंद
  • नूरपुर नगर परिषद चुनाव : कांग्रेस की बड़ी जीत, 9 में से 6 सीटें जीती
  • नूरपुर में दिनभर गर्माया चुनावी माहौल : पैतृक वार्ड नंबर 2 में समर्थकों संग डटे रहे पूर्व विधायक अजय महाजन
  • मंडी जिला में दोपहर एक बजे तक 52.46 प्रतिशत मतदान दर्ज
  • अग्निवीर : थल सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा पहली जून से 15 जून तक
  • पालमपुर : पंजाब नंबर गाड़ी में नशे का सामान लेकर घूम रहे थे-तीन युवक गिरफ्तार

नूरपुर, इंदौरा, जवाली और फतेहपुर के मेडिकल स्टोर 20 मई को रहेंगे बंद

ewn24 news choice of himachal 18 May,2026 6:44 pm


    केमिस्ट्स एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल को दिया समर्थन


    ऋषि महाजन/नूरपुर। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर 20 मई 2026, बुधवार को नूरपुर, इंदौरा, जवाली और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी रिटेल और होलसेल मेडिकल स्टोर पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। नूरपुर-इंदौरा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने यह जानकारी दी।

    मनोज गुप्ता ने बताया कि यह हड़ताल ई-फार्मेसी नीतियों के विरोध में की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य खुदरा दवा विक्रेताओं के हितों की रक्षा करना और ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण की मांग करना है।

    केमिस्ट्स एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन दवा व्यापार के लिए कड़े नियम बनाए जाएं। संघ का कहना है कि ऑनलाइन दवाइयों के कारण नशे और प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाना मुश्किल हो रहा है। साथ ही ई-कॉमर्स दवा कंपनियों के तेजी से बढ़ने से पारंपरिक मेडिकल स्टोर संचालकों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।

    संघ के अनुसार वर्तमान ई-फार्मेसी नीतियां छोटे और मध्यम स्तर के मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए गंभीर चुनौती बन गई हैं। इसी के विरोध में देशभर के दवा विक्रेता एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

    मनोज गुप्ता ने नूरपुर, इंदौरा सहित चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से हड़ताल में शामिल होकर एकजुटता दिखाने की अपील की है। उन्होंने आम जनता से भी अनुरोध किया है कि बंद के दिन किसी भी असुविधा से बचने के लिए दवाइयों की खरीद पहले ही कर लें।




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    नूरपुर : 25 साल बाद परिषद में कमल खिलाने वाले राकेश पठानिया पोस्टरों से गायब  




    हिमाचल पंचायत चुनाव : 52349 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान  



    चंबा : भरमौर-पठानकोट एनएच पर खाई में गिरी कार, एक की गई जान  



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather