Breaking News

  • भाजपा ने की पार्टी विरोधी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई, दो नेता 6 वर्ष के लिए निलंबित
  • टीजीटी आर्ट्स परिणाम में देरी : DV के 25 दिन बाद भी इंतजार, अभ्यर्थियों में बढ़ी चिंता
  • नूरपुर, इंदौरा, जवाली और फतेहपुर के मेडिकल स्टोर 20 मई को रहेंगे बंद
  • नूरपुर : 40 साल से सड़क को तरस रहा बरोट गांव, अब पंचायत चुनावों को दिखाया ठेंगा
  • सरकाघाट : फतेहपुर-चंदेश-दुर्गापुर मार्ग 23 मई तक रहेगा बंद
  • नूरपुर नगर परिषद चुनाव : कांग्रेस की बड़ी जीत, 9 में से 6 सीटें जीती
  • नूरपुर में दिनभर गर्माया चुनावी माहौल : पैतृक वार्ड नंबर 2 में समर्थकों संग डटे रहे पूर्व विधायक अजय महाजन
  • मंडी जिला में दोपहर एक बजे तक 52.46 प्रतिशत मतदान दर्ज
  • अग्निवीर : थल सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा पहली जून से 15 जून तक
  • पालमपुर : पंजाब नंबर गाड़ी में नशे का सामान लेकर घूम रहे थे-तीन युवक गिरफ्तार

भाजपा ने की पार्टी विरोधी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई, दो नेता 6 वर्ष के लिए निलंबित

ewn24 news choice of himachal 18 May,2026 8:08 pm


    अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी कार्य करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई


    शिमला।
    भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए नेताओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

    भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों के लिए गठित अनुशासन समिति को नालागढ़-पंजेहरा मंडल से जिला परिषद चुनाव में किसान मोर्चा जिला महामंत्री ज्ञान ठाकुर द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने तथा किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता अमित राणा के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत प्राप्त हुई थी।

    अनुशासन समिति ने शिकायतों पर गंभीरता से विचार-विमर्श करने के उपरांत इसे अनुशासनहीनता का गंभीर मामला माना और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की।

    समिति की अनुशंसा के आधार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए नालागढ़ के वार्ड नंबर-14 दनोटा से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री ज्ञान ठाकुर तथा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने पर किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता अमित राणा को उनके दायित्वों से मुक्त करते हुए पार्टी से 6 वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है।

    भाजपा ने स्पष्ट किया है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    नूरपुर : 25 साल बाद परिषद में कमल खिलाने वाले राकेश पठानिया पोस्टरों से गायब  




    हिमाचल पंचायत चुनाव : 52349 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान  



    चंबा : भरमौर-पठानकोट एनएच पर खाई में गिरी कार, एक की गई जान  



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather