धर्मशाला। कांगड़ा जिला में 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित कर दिए गए हैं।
सरकार द्वारा 23 अक्टूबर 2025 को जारी अधिसूचना के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जिला कांगड़ा के उपमंडल धर्मशाला/कांगड़ा/देहरा/ज्वालामुखी/इंदौरा/फ़तेहपुर/जवाली/नूरपुर/शाहपुर/नगरोटा बगवां/पालमपुर/जयसिंहपुर/बैजनाथ/धीरा के लिए 2026 के स्थानीय अवकाश की घोषणा की। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिसूचना के अनुसार हेडक्वार्टर/धर्मशाला में 14 जनवरी, 2026 को मकर संक्रांति और 17 सितंबर 2026 को सायर (सैर) की छुट्टी होगी। कांगड़ा उपमंडल में 17 सितंबर, 2026 को सैर और 9 नवंबर, 2026 को गोवर्धन पूजा पर अवकाश रहेगा।
पालमपुर में मकर संक्रांति पर 14 जनवरी और सैर पर 17 सितंबर को छुट्टी रहेगी। देहरा में 14 जनवरी को मकर संक्रांति और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य पर अवकाश रहेगा। नूरपुर में मकर संक्रांति (14 जनवरी) और गोवर्धन पूजा (9 नवंबर) को छुट्टी होगी।
बैजनाथ में 14 जनवरी को मकर संक्रांति और 17 सितंबर को सैर पर अवकाश रहेगा। जवाली, ज्वालामुखी, फतेहपुर, इंदौरा में मकर संक्रांति 14 जनवरी और गोवर्धन पूजा (9 नवंबर) को अवकाश रहेगा। जयसिंहपुर, शाहपुर, नगरोटा बगवां, धीरा में 14 जनवरी को मकर संक्रांति और 17 सितंबर को सैर पर अवकाश रहेगा।