कुल्लू। जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना भुंतर एवं पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीमों ने मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की गई है।
पहले मामले में आज 30 दिसंबर 2025 को पुलिस थाना भुंतर की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर शुरढ़ क्षेत्र स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी।
तलाशी के दौरान किरायेदार राजेश कुमार (49 वर्ष) पुत्र मनवीर, निवासी गांव देउखुरी, डाकघर देउखुरी, तहसील एवं जिला डांगगुराही (नेपाल) के कमरे से 503 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में NDPS Act की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई गई है।
दूसरे मामले में, पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम द्वारा गश्त के दौरान 16 मील के समीप OASIS RIVER VIEW ढाबा के पास बीर सिंह पुत्र लाभ सिंह, निवासी गांव खलोगी, डाकघर खड़ीहार, तहसील एवं जिला कुल्लू के कब्जे से 334 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में NDPS Act की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
दोनों अभियोगों में बरामद नशे की खरीद-फरोख्त की श्रृंखला एवं स्रोत का पता लगाने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। दोनों मामलों में आगामी अन्वेषण जारी है।