कांगड़ा। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने 35 ग्राम हेरोइन के मामले में फरार चल रहे मुख्य दो तस्करों को पालमपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी, 2026 को जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पालमपुर जिला कांगड़ा निवासी आदित्य बरयाल पुत्र सुभाष चन्द बरयाल निवासी गांव रोडी तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा से गांव रोडी के पास 35 ग्राम हेरोइन सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके विरुद्द पुलिस थाना पालमपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत हुआ था।
उपरोक्त आरोपी से गहन पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण व ट्रांजेक्शन हिस्ट्री से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस को यह महत्वपूर्ण सुराग मिला कि उक्त आरोपी ने बरामदा हेरोइन लक्ष्य पठानिया पुत्र बलजिन्दर सिहं मकान न0 1966, गली न0 04 इन्दिरापुरी तजपुर रोड, लुधियाना पंजाब वर्तमान पता इन्दू बाला मकान न0 61 ब्लाक न0 A-1, भामिन कलां, डाकघर मुंडिया कंला, जिला लुधियाना पंजाब से ली थी।
मुख्य तस्कर लक्ष्य पठानिया को दिनांक 16 मार्च 2026 को शाम के समय पालमपुर से गिरफ्तार कर लिया गया था। उपरोक्त आरोपियों से गहन पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण व ट्रांजेक्शन हिस्ट्री से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस को यह महत्वपूर्ण सुराग मिला कि उक्त अरोपीगण इन्द्रजीत सिंह उम्र 32 साल पुत्र राय सिंह निवासी गांव रोड़ी डाकघऱ ठाकुरद्वारा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश मोबाईल न0 7018232335 और शिवा ठाकुर उम्र 32 साल पुत्र रमेश ठाकुर निवासी वार्ड न0-01 गांव व डाकघर गुग्गा सलोह तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश को अभियोग में संलिप्तता पाये जाने पर दिनांक 19 मार्च 2026 को शाम के समय पालमपुर से गिरफ्तार किया गया।
जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा फरार चले आ रहे दोनों तस्करों इन्द्रजीत व शिवा को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे तथा थाना पालमपुर से एक विशेष गुप्त टीम का गठन करके अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।
थाना पुलिस पालमपुर की टीम की कड़ी मेहनत, अथक प्रयास व सूझबूझ, के चलते दोनों तस्करों इन्द्रजीत व शिवा 19 मार्च 2026 को शाम के समय पालमपुर से गिरफ्तार कर लिया गया तथा नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। कांगड़ा पुलिस निरन्तर नशा माफिया के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है।