शिमला। हिमाचल में पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। पिछले कल यानी 12 मार्च, 2025 को धौलाकुआं का सबसे अधिक तापमान 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। देवभूमि की फिजाओं में गर्मी का एहसास होने लगा है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 13 मार्च की अपडेट के अनुसार आगे कुछ दिन मौसम बिगड़ सकता है। अपडेट के अनुसार 14, 15 और 16 मार्च को 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है।
चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के कुछ स्थानों पर 15 और 16 मार्च को भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट है। 15 मार्च को लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी हो सकती है।
किन्नौर को छोड़कर बाकी जिलों में 14, 15 और 16 मार्च को आंधी तूफान, गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में आगे तापमान में गिरावट आ सकती है। अधिक जानकारी के लिए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट देखें।