Breaking News

  • नूरपुर नगर परिषद चुनाव : कांग्रेस की बड़ी जीत, 9 में से 6 सीटें जीती
  • नूरपुर में दिनभर गर्माया चुनावी माहौल : पैतृक वार्ड नंबर 2 में समर्थकों संग डटे रहे पूर्व विधायक अजय महाजन
  • मंडी जिला में दोपहर एक बजे तक 52.46 प्रतिशत मतदान दर्ज
  • अग्निवीर : थल सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा पहली जून से 15 जून तक
  • पालमपुर : पंजाब नंबर गाड़ी में नशे का सामान लेकर घूम रहे थे-तीन युवक गिरफ्तार
  • हमीरपुर : अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित
  • पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भाजपा ने की बड़ी कार्रवाई : महासू जिला कार्यालय सचिव सतविन्द्र सिंह निलंबित
  • नूरपुर : 25 साल बाद परिषद में कमल खिलाने वाले राकेश पठानिया पोस्टरों से गायब
  • नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब व नगर पंचायत राजगढ़ में 17 मई को दुकानें बंद
  • सिरमौर : पझौता की नेहरटी भगोट के लोगों ने पेश की मिसाल, निर्विरोध चुनी पंचायत

ढलियारा : पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी-तीन की गई जान

ewn24 news choice of himachal 10 Apr,2026 3:22 pm



    कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर ढलियारा में शिव मंदिर के पास तीखे मोड़ पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। 


    HPRCA : अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों पर भर्ती, करें आवेदन 



    कपूरथला (पंजाब) से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर करीब 90 फीट गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ बताया जा रहा है।

    मृतकों की पहचान मंगल सिंह (50), मनप्रीत सिंह (22) और गुरशरण सिंह के रूप में हुई है, जो गांव भंडाल धोना, जिला कपूरथला (पंजाब) के निवासी थे। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है।


    सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के पदों पर भर्ती, घुमारवीं में 17 को इंटरव्यू  



    हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत की खबर है जबकि करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद ज्वालामुखी मंदिर की ओर जा रहे थे। वाहन में कुल 35 लोग सवार थे।

    जैसे ही वाहन ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्राली सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।


    भूतपूर्व सैनिकों के लिए सिक्योरिटी गार्ड के 350 पदों पर भर्ती, हमीरपुर में पहुंचें  



    स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा में पहुंचाया गया। उनका इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

    एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तीखे मोड़ पर वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

    ट्रैक्टर-ट्राली हादसे में घायलों के नाम


    1. बलवीर सिंह पुत्र मंगल सिंह, निवासी गांव पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 20 वर्ष
    2. लवप्रीत सिंह पुत्र बख्शीश सिंह, निवासी गांव पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 21 वर्ष
    3. संदीप कुमार पुत्र चरीन सिंह, निवासी गांव पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 27 वर्ष
    4. गुरदीप सिंह पुत्र सोढी, निवासी गांव बलईपुर, डाकघर सिधवा डोना, जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 24 वर्ष
    5. बलजिंदर सिंह पुत्र जगीर सिंह, निवासी गांव बलईपुर, डाकघर सिधवा डोना, जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 35 वर्ष
    6. अमृतपाल सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी गांव बलईपुर, डाकघर सिधवा डोना, जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 27 वर्ष
    7. सोहित पुत्र सरवजीत सिंह, निवासी शालापुर बेट, डाकघर तलवाड़ी चौधरियां, जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 23 वर्ष
    8. सतविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी गांव पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 33 वर्ष
    9. करण पुत्र बख्शीश सिंह, निवासी पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 26 वर्ष
    10. दर्शना पत्नी मंगी, निवासी गांव टीना, डाकघर जालंधर (पंजाब), आयु 50 वर्ष
    11. गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 30 वर्ष
    12. सर्वजीत कौर पत्नी मंगल सिंह, निवासी पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 47 वर्ष
    13. प्रिया पत्नी गगनदीप सिंह, निवासी पंडाल धोना, तहसील/जिला कपूरथला (पंजाब), आयु 27 वर्ष। जबकि छह अन्य घायल हैं।




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



    चंबा : सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर हादसा : ट्रक चालक की गई जान  



    शिमला : चालक को आई नींद की झपकी-स्विफ्ट से टकराई ऑल्टो कार-उड़ गए परखच्चे  






Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather