12 फरवरी से पूरे हिमाचल में रह सकता साफ
शिमला। हिमाचल प्रदेश में अच्छी धूप खिली हुई है। अभी 15 फरवरी तक मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 9 फरवरी, 2025 की अपडेट के अनुसार 9 और 11 फरवरी को किन्नौर, कुल्लू, चंबा, मंडी, कांगड़ा और लाहौल स्पीति के ऊंचे इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन 16 पदों पर शुरू की भर्ती, 6 मार्च तक आवेदन
10 फरवरी को ऊंचे और आसपास के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी का अनुमान है। 12 फरवरी से 15 फरवरी तक सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
पिछले 24 घंटे में मंडी में हल्का कोहरा छाया रहा। ऊना और बरठीं में शीतलहर चली है। तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान की क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से आसपास रहा। वहीं, मध्य व उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में 2 से 4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो अधिकांश क्षेत्रों में 4 से 6 डिग्री अधिक रहा है।