कांगड़ा। विदेश में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए एक बार फिर सुनहरा मौका है। ट्रांसगार्ड ग्रुप दुबई सिक्योरिटी गार्ड, एयरपोर्ट लोडर, वेटर, वेयरहाउस वर्कर, एयरक्राफ्ट क्लीनर, हाउस कीपर, किचन स्टीवार्ड और क्लीनर के पदों पर भर्ती करेगा।
इन पदों के लिए कांगड़ा के ग्रोवर होटल में 9 फरवरी, 2025 को साक्षात्कार होंगे। जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड के पद पर चयनित युवाओं को 53 हजार के करीब वेतन मिलेगा। साथ ही 12 घंटे ड्यूटी होगी और सप्ताह में 6 दिन होगी।
एयरपोर्ट लोडर के पदों के लिए 25 हजार के करीब वेतन, सप्ताह में 6 दिन ड्यूटी, प्रतिदिन 9 घंटे ड्यूटी होगी। वेटर के पदों के लिए करीब 23 हजार वेतन देय होगा। साथ ही प्रतिदिन 9 घंटे ड्यूटी देनी होगी और सप्ताह में 6 दिन होगी।
वायर हाउस वर्कर के पदों के लिए करीब 23 हजार वेतन मिलेगा और सप्ताह में 6 दिन प्रतिदिन 9 घंटे ड्यूटी करनी होगी। एयरक्राफ्ट क्लीनर के पदों की बात करें तो 22 हजार रुपए वेतन मिलेगा। ड्यूटी हफ्ते में 6 दिन प्रतिदिन 9 घंटे के हिसाब से होगी।
हाउस कीपर, किचन स्टीवार्ड और क्लीनर (हिंदी स्पीकिंग) के पदों के लिए करीब 21 हजार वेतन मिलेगा। प्रतिदिन 9 घंटे के हिसाब से हफ्ते में 6 दिन ड्यूटी करनी होगी।
अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी को अंग्रेजी लिखने, पढ़ने और बोलने का ज्ञान जरूरी है। आवास, ट्रांसपोर्ट और मेडिकल सुविधा कंपनी मुहैया करवाएगी। इसके अलावा यूएई लेबर लॉ के अनुरूप लाभ देय होंगे।
पासपोर्ट और शैक्षिक दस्तावेज लेकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। चयनित होने पर वीजा लगने के बाद निर्धारित शुल्क देना होगा।
किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हिमखंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (न्यू बस स्टैंड के पास) कांगड़ा हिमाचल प्रदेश (सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) से संपर्क कर सकते हैं या फिर 01892-295700 व 78147-12771 पर संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।