ऋषि महाजन/नूरपुर। कांगड़ा जिला के नूरपुर के नयाजपुर में पहाड़ी से पत्थर गिरने पर मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे बंद हो गया। मामला रात करीब 10:30 बजे का है।
गनीमत यह रही कि जिस वक्त पत्थर गिरा तब कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था। पत्थर गिरने के चंद मिनट बाद एक वोल्वो बस वहां पहुंची, जोकि मार्ग बंद होने से फंस गई। अन्य गाड़ियां भी फंसी हैं। प्रशासन को सूचित कर दिया गया है।
नूरपुर के नयाजपुर में पत्थर गिरने से बता दें कि इसी स्थान पर कुछ साल पहले भी एक बार कार पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति हुआ था।