Breaking News

  • हिमाचल के स्कूलों में अब डिजिटल कुंडली होगी अनिवार्य : 31 अगस्त तक PEN और APAAR ID बनाना जरूरी
  • विदेश में नौकरी का सपना करें साकार : 22 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंटरव्यू-जानें डिटेल
  • मंडी में फिर आ गए सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 20 से 23 अप्रैल तक इंटरव्यू
  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू

मंडी: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों को भरने के लिए मांगें आवेदन-जानिए डिटेल

ewn24news choice of himachal 12 Jan,2023 11:09 pm

    धर्मपुर उपमंडल में भरे जाने हैं 9 पद

    मंडी। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र संधोल, भूर, सरी, बदेहड़, रोपड़ी, गरोडु, थाना, कोहण, और चनौता में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने हेतु इच्छुक  पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं।
    सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट कल, विक्रमादित्य सिंह नहीं होंगे शामिल

    बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर कुन्दन हाजरी ने बताया कि इसके लिए इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार साधारण आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में 27 जनवरी, 2023 तक आवेदन कर सकती हैं।

    यदि किसी कारणवश कोई आवेदक तकय अवधि तक आवेदन नहीं कर पाता है तो साक्षात्कार के दिन भी वह अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है। साक्षात्कार 28 जनवरी को प्रातः 10 बजे उपमण्डल कार्यालय धर्मपुर में  आयोजित किया जाएगा।  साक्षात्कार के समय सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करना अनिवार्य होंगी। साक्षात्कार के लिए अलग से सूचित नहीं किया जाएगा।
    ऊना : पत्नी और बेटे को नहीं अमरीक सिंह की शहादत की खबर, लौटने की कर रहे दुआ

    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए महिला उम्मीदवार संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर एरिया में 1 जनवरी, 2023 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हो। आवेदनकर्ता का परिवार 1 जनवरी, 2023 को सम्बन्धित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। आयु 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए।  आंगनबाड़ी सहायिका के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास रखी गई है।

    उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 35,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। घर से कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी, अर्ध सरकारी नौकरी में न हो। इस बारे प्रमाणपत्र उपमण्डलाधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी किया होना आवश्यक है। उच्च  शैक्षणिक योग्यता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या सहायिका, बाल सेविका, बालबाड़ी अध्यापिका, नर्सरी अध्यापिका, संबंधित पंचायत की सिलाई अध्यापिका, ईसीसी केंद्र में शिशु पालिका के रुप में कार्य अनुभव को अधिमान दिया जाएगा।
    हमीरपुर : छिन गया मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा, अमित की शहादत से टूटा परिवार

    स्टेट होम आश्रिता, बालिका आश्रम आश्रित, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, विवाहित महिला जिसका पति पिछले सात वर्षो से लापता है, महिला जिसे उसके पति ने छोड़ दिया है और वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है, को भी उक्त नियुक्तियों में अधिमान दिया जाएगा। दिव्यांग (40 प्रतिशत से अधिक),अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को भी उक्त नियुक्तियों में अधिमान दिया जाएगा। दो लड़कियों वाले परिवार से सम्बन्ध रखने वाली अविवाहित लड़कियों, विवाहित महिलाओं (जिनके घर कोई लड़का पैदा न हुआ हो ) को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अंक दिए जाएंगे जिसके लिए प्रार्थी को सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

    उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए  हिमाचली प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, सर्वे में दर्ज होने बारे प्रमाण पत्रों के अलावा अन्य कोई प्रमाण पत्र यदि हो तो वह साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोनजा अधिकारी, धर्मपुर के कार्यालय दूरभाष 01905-272292 पर संपर्क किया जा सकता है।
    हिमाचल में मौसम का धोखा : अलर्ट के बाद भी न हिमपात हो रहा न बारिश

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather