Breaking News

  • हमीरपुर में रोजगार मेला : 10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए भर्ती, फ्री बस और यूनिफॉर्म की सुविधा
  • फतेहपुर : खटियाड़ में इंडेन गैस सप्लाई पर हंगामा : दो माह बाद रात 8 बजे पहुंची गाड़ी, एजेंसी पर गंभीर आरोप
  • HPBOSE ने 12वीं की अंतिम मेरिट सूची की जारी, वेबसाइट पर जाकर कर सकते चेक
  • नूरपुर के पास जाच्छ में निजी बस और स्कूटी में टक्कर, 22 वर्षीय युवक की गई जान
  • नूरपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : खड़गे से जातीय भेदभाव के आरोप पर भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा
  • प्रागपुर में नक्की खड्ड के उफान से बड़ा हादसा : पानी के तेज बहाव में बही कार
  • रोजगार का बेहतरीन अवसर : ITI मंडी में लगेगा पूल कैंपस, श्रीराम पिस्टन्स में अप्रेंटिसशिप का मौका
  • इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के 200 पदों पर होगी भर्ती, 1 लाख 99 हजार रुपए सैलरी
  • हिमाचल में 18 अगस्त सुबह 9 बजे तक यहां हो सकती भारी बारिश-सतर्क रहें
  • मजदूरों की लंबित मांगों पर नूरपुर और फतेहपुर में हल्ला बोल, रैली निकाल जमकर नारेबाजी

हिमाचल में काम पर लौटेंगे पटवारी और कानूनगो, पढ़ें पूरी खबर

ewn24 news choice of himachal 16 Aug,2024 12:55 am

    देहरा में सीएम के साथ बैठक के बाद लिया फैसला 

    देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ देहरा में हुई बैठक के बाद राज्य पटवारी और कानूनगो संघ ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है। 

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समाधान किया जाएगा।


    देहरा में बोले सीएम सुक्खू- कर्ज और ब्याज चुकाने को लेना पड़ रहा लोन




    मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारी और कानूनगो का राज्य कैडर किया जाना सरकार का नीतिगत फैसला है। उन्होंने पटवारी और कानूनगो से सरकार की इस पहल में सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू करने के लिए पटवारी और कानूनगो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 


    ऊना : आरटीआई एक्टिविस्ट 25 लाख रुपये रिश्वत लेते धरा, मांगें थे 75 लाख 


    उन्होंने कहा कि आम लोगों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए सरकार एक मिशन मोड पर कार्य कर रही है और इसमें पटवारी और कानूनगो की बेहद अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है और कर्मचारियों की वित्तीय देनदारियों का चरणबद्ध तरीके से भुगतान किया जाएगा। 


    चंबा जिला में 12 हजार रुपये रिश्वत लेते फॉरेस्ट चौकीदार गिरफ्तार 



    पटवारी एवं कानूनगो संघ के अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि सरकार की  सभी योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए पूर्ण निष्ठा व समर्पण भाव से कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पटवारी और कानूनगो अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे।


    मंडी में लीक हुआ गैस सिलेंडर, टमाटर ने बचाई महिला की जान



    उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रत्न, सुदर्शन बबलू व मलेंद्र राजन, पूर्व विधायक अजय महाजन, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, और पटवारी और कानूनगो संघ के अन्य पदाधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे।


    हिमाचल के जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 








    मंडी : पहाड़ी से अचानक गिरा पत्थर, कार सवार चाची-भतीजा घायल 




    कांगड़ा : इन 60 पदों पर होगी भर्ती, 25 से 50 हजार मिलेगा वेतन 




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather